वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे फिल्म डायरेक्टर व कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हृदयाघात, मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती -

फिल्म डायरेक्टर व कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हृदयाघात, मुंबई हॉस्पिटल में भर्ती

हरमुद्दा

मुंबई, 11 दिसंबर। बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के प्रशंसकों के लिए एक शॉकिंग खबर है। उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक आया है। 46 वर्षीय डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बॉलीवुड के एक और कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने खबर की पुष्टि की है। रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था। रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं। वहीं इस वक्त रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ अस्पताल में मौजूद है। रेमो की एंजिओग्राफी की जा चुकी है। और वो आईसीयू में भर्ती हैं।

कई फिल्मों का सफल निर्देशन 

रेमो डिसूजा बॉलीवुड की कई फिल्मों में गानों को कोरियोग्राफ कर चुके है। इसके अलावा वह कई फिल्मों का सफल निर्देशन भी कर चुके है। उनकी पिछली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की अहम भूमिका थी। रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं। रेमो की फिल्मों को काफी पसंद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *