वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धोलावाड़ पर्यटन : सरोज सरोवर में जल गतिविधियां कर आंवला पर्वत पर करेंगे आराम, लेंगे व्यंजनों का लुत्फ -

धोलावाड़ पर्यटन : सरोज सरोवर में जल गतिविधियां कर आंवला पर्वत पर करेंगे आराम, लेंगे व्यंजनों का लुत्फ

1 min read

🔲 धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में पर्यटन महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरणों में

🔲 पत्रकार दल ने भ्रमण कर तैयारियों का अवलोकन किया

हरमुद्दा
रतलाम, 23 दिसंबर। प्रकृति प्रेमी लोगों को धोलावाड़ की वादियां लुभाएगी। कोरोना काल में घरों में कैद लोग खुशियां मनाने एकत्र होंगे। सरोज सरोवर में जहां जल क्रीड़ा की जाएगी, वहीं आंवला पर्वत पर आराम करेंगे। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने का इंतजाम जिला प्रशासन ने करवाया है। इसके साथ ही भांति भांति के व्यंजनों का लुत्फ भी दिया जाएगा। पर्यटन प्रेमी कुछ खर्चा करके बेहतर आउटिंग का आनंद उठाएंगे।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा रतलाम के नजदीक धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में आगामी 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक पर्यटन महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। पर्यटन महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरणों में है। जनसंपर्क अधिकारी शकील खान के साथ जिला मुख्यालय से पत्रकार दल द्वारा भ्रमण कर तैयारियों का अवलोकन किया गया। साथ ही महोत्सव के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी से भी पत्रकार अवगत हुए।

घर जैसी सुविधा मिलेगी कैंप में

IMG_20201223_211608

भ्रमण के दौरान पत्रकार दल ने आंवला पर्वत पर पर्यटन प्रेमियों के लिए बनाए गए टेंट कैंपिंग व्यवस्था देखी। आंवला पर्वत के चारों ओर जल राशि का नजारा आकर्षित करेगा। टेंट कैंपिंग की व्यवस्था करने राजस्थान से आए नरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि यहां आने वाले सभी लोगों को घर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। नहाने के लिए गर्म पानी कैंप में ही उपलब्ध रहेगा। पर्यटन प्रेमी जितनी राशि अदा करेंगे, उतनी ही उनको अधिक सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

सरोज सरोवर में होगी कई राइडिंग

IMG_20201223_211634

जिला शहरी विकास अभीकरण के परियोजना अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने पत्रकार दल को महोत्सव के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे बोट राइड, वाटर स्कूटर, बनाना राइड, मंकी क्रॉल, वैली क्रॉसिंग, टायर क्रॉल, तीरंदाजी इत्यादि संभावित गतिविधियों की जानकारी दी।

जिले के पर्यटन स्थलों को किया जाएगा विकसित

श्री शुक्ला ने बताया कि जिले के अनेक पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा, ताकि आमजन वहां पर प्राकृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक अन्य जानकारियों से रूबरू हो सकेंगे।

ऐसी भी है योजना

IMG_20201223_214048

श्री शुक्ला ने बताया कि धोलावाड़ पर्यटन स्थल को पूर्णकालिक विकसित करने की योजना भी है। ताकि यहां पर प्रकृति प्रेमी अपनी सुविधा के अनुसार आकर यहां पर प्राकृतिक परिवेश का आनंद ले सकें। आनंद और सुकून के पल यहां पर व्यतीत कर सकें। खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था हर समय उपलब्ध रहेगी।

संपर्क कर करवा सकते हैं आरक्षण

पर्यटन महोत्सव में आइलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग, सामान्य टेट कैंपिंग की बुकिंग हेतु 07412-267425 के अलावा भंवरलाल सिलावट 7987705363, हिम्मत सिंह डोडिया 9977339295 से भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed