वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मुख्यमंत्री ने किया डोसीगांव में अनेक कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन -

मुख्यमंत्री ने किया डोसीगांव में अनेक कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

हरमुद्दा
रतलाम, 4 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने डोसीगांव में आयोजित कार्यक्रम में 414.98 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

सुविधाओं का किया लोकार्पण

डोसीगांव में बनाई गई ईडब्ल्यूएस आवास

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत निर्मित 432 ई.डब्ल्यु.एस. आवास, 96 एम.आई.जी. आवास एवं 96 एल.आई.जी. फ्लेट्स का लोकार्पण किया। उक्त आवास की निर्माण राशि 55 करोड रुपए है। मुख्यमंत्री ने 10 करोड की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास अंतर्गत सैलाना बस स्टेण्ड से दो बत्ती चौराहे तक फोरलेन रोड़ निर्माण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 35 लाख रुपए की राशि से निर्मित अमृत योजना हरित क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कालिका माता उद्यान के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया। अमृत योजनान्तर्गत ही अमृत सागर उद्यान के सौन्दर्यीकरण के कार्यो का लोकार्पण किया इसकी लागत एक करोड़ 32 लाख रुपए हैं। एक करोड़ 50 लाख रुपए से बने शहरी आवास भवन तथा 11 करोड की राशि से निर्मित आठ राजपत्रित, 12 अराजपत्रित एवं 48 आरक्षक आवास गृह का लोकार्पण किया।

इन कार्यों के लिए किया गया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 22 करोड़ की राशि से तालाब का पर्यावरणीय विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होने सालाखेडी में बनाये जाने वाले ट्रान्सपोर्ट नगर का, 150 करोड़ की राशि से गोल्ड पार्क, 23.57 करोड की राशि से बनाए जाने वाले बाजना रेल्वे पुल पर फोरलेन, आरोबी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने 74.96 करोड़ की स्वर्णसागर बीबडोद आवासीय परियोजना एवं 43.28 करोड़ से बनाये जाने वाली रिंगरोड़ जो बंजली से मांगरोड़ फंटा मार्ग हैं उसके कार्य का भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *