वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे शो मैन राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का हृदयाघात से निधन -

शो मैन राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का हृदयाघात से निधन

सिनेमा जगत में शोक की लहर

हरमुद्दा
मुंबई, 9 फरवरी। शो मैन राज कपूर के बेटे राजीव कपूर (58) का मंगलवार को ह्रदयाघात से निधन हो गया। डॉक्टरों ने राजीव को बचाने की हर संभव कोशिश की थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिवंगत फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई थे।

बड़े भाई रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। इस के बाद सिनेमा जगत में शोक की लहर है और कई लोगों ने राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजीव कपूर की फोटो शेयर की है।

राम तेरी गंगा मैली में किया था शानदार अभिनय

उल्लेखनीय है कि राजीव कूपर ने ज्यादा फिल्मों में काम तो नहीं किया लेकिन उन्हें फिल्म “राम तेरी गंगा मैली’ में शानदार अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इसके अलावा राजीव कपूर ने ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी नजर आए थे। उन्होंने ‘प्रेम ग्रंथ’ मूवी का निर्देशन भी किया था और इस फिल्म में बड़े भाई ऋषि कपूर लीड रोल में थे। राजीव कपूर अपने भाई ऋषि कपूर की तरह ही दिखते थे।

छोटा भाई खो दिया, रणधीर कपूर ने कहा

वहीं रणधीर कपूर ने भी राजीव कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा है कि कि मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। रणधीर कपूर ने बताया कि फिलहाल मैं अस्पताल में हूं और उनके राजीव के शव का इंतजार कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *