कोरोना वायरस : शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 15 लोग हुए संक्रमित, 94 एक्टिव मरीज
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG_20210206_215053-1024x527.jpg)
हरमुद्दा
रतलाम, 11 मार्च। कोरोनावायरस से संक्रमित होने वालों की लगातार विस्फोटक संख्या सामने आ रही है। 3 दिन में संक्रमित होने वालों ने अर्धशतक लगा दिया। गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 15 लोग संक्रमित हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। उपचार रत मरीजों की संख्या 94 हो गई है।
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG_20201106_222418-1.jpg)
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के दीनदयाल नगर, टीआईटी रोड, पीएनटी कॉलोनी, डोंगरे नगर, राजबाग हिम्मत, विहार कॉलोनी, स्टेशन रोड प्रताप नगर, जवाहर नगर, सेंट्रल प्लाजा, शुभम रेसिडेंसी के 15 व्यक्तियों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210311-WA0435-639x1024.jpg)