वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे विधायक के प्रयास को मिली सार्थकता : ओवर ब्रिज व बड़ी सड़कों के कार्यों को अब मिलेगी गति -

विधायक के प्रयास को मिली सार्थकता : ओवर ब्रिज व बड़ी सड़कों के कार्यों को अब मिलेगी गति

 7 करोड़ 47 लाख रु की राशि का आवंटन

हरमुद्दा
जावरा, 20 मार्च। विगत कई समय से बजट आवंटन के कारण अटके ओवर ब्रिज व बड़ी सड़कों के कार्यो को अब गति मिलना शुरू हो जाएगी कक।विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर अवगत कराने के बाद लगभग 7 करोड़ 47 लाख रु की राशि का आवंटन जारी हो गया है,जिससे कार्यो में निरंतरता आ जाएगी।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय के अथक प्रयासों से नगर की महत्वपूर्ण कठिनाई का निराकरण करते हुए रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिल सकी।जिसके लिए कार्य भी प्रारम्भ भी हो गया था। ब्रिज निर्माण में मुआवजा राशि 16 करोड़ रु का आवंटन प्राप्त होकर कार्यवाही की गई, लेकिन विगत शासन काल मे ब्रिज निर्माण की राशि का आवंटन निर्माण एजेन्सी को नही मिल पाया।

मंत्रियों को करवाया वस्तुस्थिति से अवगत

ब्रिज निर्माण एजेंसी को एक करोड़ 8 लाख रु की राशि का आवंटन मिल पाया था,जबकि उनके द्वारा निर्माण कार्य अधिक राशि का किया जा चुका था। विधायक डॉ. पांडेय निरन्तर प्रयास कर रहे थे कि निर्माण एजेंसी का आवंटन प्राप्त हो ताकि कार्य निरन्तर चल सके। इसी तारतम्य में डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और प्रमुख सचिव सहित विभिन्न अधिकारियों से भेंट कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। साथ ही जावरा विधानसभा क्षेत्र के रुके हुए विभिन्न सड़क निर्माण कार्यो के आवंटन के लिए भी आग्रह कर पत्र दिया।

आधा दर्जन सड़कों का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री श्री चौहान व लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने शेष आवंटन राशि जारी करने के त्वरित निर्देश भी दिए,जिसके परिणामस्वरूप विभाग द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 4 करोड़ 47 लाख रु की राशि का आवंटन जारी कर दिया गया। इसके अलावा रेलवे के हिस्से के कार्य का भी टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।इस विभागीय स्वीकृति से ब्रिज निर्माण का कार्य भी निर्बाध गति से चल कर पूर्ण होगा।विधायक के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र के स्वीकृत विभिन्न सड़क मार्गो के लम्बित राशि लगभग 3 करोड़ रु की राशि भी आवंटित कर दी गई है।क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन सड़क मार्गो पर निर्माण कार्य भी अब गति लेना शुरू कर देंगे।

समय पर पूर्ण होंगे कार्य

क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यो के लिए शेष राशि के आवंटन जारी करने पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री श्री चौहान व लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा की है कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृत कार्य योजनाओं को समय पर पूर्णता मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *