कोरोना धमाका : जिंदगी से तीन की हुई विदाई, 130 संक्रमण की गिरफ्त में
हरमुद्दा
रतलाम, 12 अप्रैल। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्तियों की जिंदगी से विदाई हो गई। वही 130 महिला पुरुष और बच्चे संक्रमण की गिरफ्त में आए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। अब तक 6718 महिला पुरुष और बच्चे संक्रमण का शिकार हुए हैं। जिनमें से 5658 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 116 महिला पुरुष की मौत हुई है। 944 का उपचार किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रविवार को रतलाम शहर के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों से भी। जांच में संक्रमित लोग आए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत 7 व 10 अप्रैल को हुई है। प्रियदर्शनी नगर। के 71 वर्षीय पुरुष को 5 मार्च को एडमिट किया था जिनका निधन 7 अप्रैल को हुआ है। इंदिरा नगर की 65 वर्षीय महिला को 7 मार्च को एडमिट किया था, उनका निधन 10 अप्रैल को हुआ। महावीर नगर के 74 वर्षीय पुरुष को 6 मार्च को एडमिट किया था जिनका निधन 7 अप्रैल को हुआ है। अब तक कोरोना वायरस से 116 लोगों की मौत हो चुकी है। आइसोलेशन वार्ड में 944 लोगों का उपचार किया जा रहा है। वहीं 1384 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है।