वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेवा के संस्कार आरंभ से ही मिलते है भाजपा में : विधायक -

सेवा के संस्कार आरंभ से ही मिलते है भाजपा में : विधायक

1 min read

🔲 भाजपा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

हरमुद्दा
रतलाम 14 अगस्त। राजनीति में सत्ता प्राप्ति का लक्ष्य बड़ा होता है, लेकिन भाजपा का लक्ष्य सेवा के लिए सत्ता पाना है। सेवा का भाव समाज के प्रति समर्पण से आता है, स्वयं सेवक को स्वयं ही सेवा देना होती है। सामाजिक सरोकार से ही स्वयं सेवक का भाव है। स्वयं सेवक बनना भाजपा की परंपरा है। पार्टी कार्यकर्त्ता सेवा के लिए ही राजनीति में आते है। उन्हें सेवा के संस्कार आरंभ से ही मिलते है। इसी कारण देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई बड़े कार्य हुए है।

यह बात शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किए। विधायक रंगोली सभागृह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला के समापन पर मौजूद थे।

माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर के8या शुभारंभ

कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने पार्टी के पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।

सेवा में बदलने का अवसर विपत्ति

उन्होंने कहा कि ये प्रशिक्षण विपत्ति को सेवा में बदलने का अवसर देगा। कोरोना की पहली लहर में हमने भोजन पैकेट, राशन कीट और दवाई आदि वितरित कर सेवा की और इस बार ऑक्सीजन, उपकरणों आदि देकर सेवाए दी। श्री काश्यप ने कहा कि सेवा के भाव अलग-अलग होते है। दूसरी लहर में उन्होंने निजी ट्रस्ट से एक करोड़ के ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दिए है। ऐसे ही पार्टी कार्यकर्ता से जो बन सके, उसे करना चाहिए। यदि कार्यकर्त्ता सेवा में ऐसे ही जुटे रहे, तो 50 सालों तक भाजपा को कोई हिला भी नहीं पाएगा। देश कैसी भी महामारी में उसका सामना कर जीत हासिल करेगा।

तीन सत्रों में हुआ आयोजन

जिला प्रशिक्षण तीन सत्रों में सम्पन्न हुआ। पहले सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं जिला प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा ने सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं उनसे आमजन को लाभान्वित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने सोश्यल मीडिया के माध्यम से किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी। डॉ. सुशील कपूर ने भी सम्बोधित किया।

7 लाख 40 हजार लोगों को लगा कोरोना का टीका

भाजपा टीकाकरण जिला प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि जिले में अब तक 7 लाख 40 हजार लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। इनमें से 6 लाख 40 हजार को प्रथम डोज लगा है तथा 1 लाख 20 हजार को ही दूसरा डोज लगा है। कार्यकर्ता आमजन को दूसरे डोज के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें। प्रशिक्षण सत्र का संचालन कार्यक्रम प्रभारी व जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार जिला सहप्रभारी सोना शर्मा ने माना। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, करण धीर्य बड़गोत्या, कृष्ण कुमार सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *