वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ग्रामीणों के लिए सौगात : प्रदेशभर में सिटीजन चार्टर योजना 33 सेवाओं के साथ शुरू -

ग्रामीणों के लिए सौगात : प्रदेशभर में सिटीजन चार्टर योजना 33 सेवाओं के साथ शुरू

1 min read

🔲 ग्राम पंचायत में ही होगा समस्या का समाधान, नहीं होंगे लोग परेशान

🔲 सिटीजन चार्टर में है 126 सेवाएं

हरमुद्दा
भोपाल/रतलाम, 19 अगस्त। अब प्रदेश की ग्राम पंचायत में ही समस्या का समाधान होगा, अब लोग परेशान नहीं होंगे। प्रदेश भर में सिटीजन चार्टर योजना 33 सेवाओं के साथ शुरू हो गई। सिटीजन चार्टर में 126 सेवाएं शामिल है।

प्रदेश में लोक सेवा केंद्र की तर्ज पर ही अब हर ग्राम पंचायत में सिटीजन चार्टर केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान आवेदन देने पर किया जाएगा। सिटीजन चार्टर योजना के तहत करीब 126 सेवाओं का समावेश किया गया है जिसके प्रथम चरण में 33 सेवाओं से शुरुआत होगी। अब ग्रामीणों को समस्या समाधान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इधर-उधर के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। सभी के दिन तय कर दिए गए हैं कि समस्या का समाधान कितने दिन में होगा।

देश के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 30 मई 21 को पंचायत नागरिक चार्टर जारी किया था। तब श्री तोमर ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री थे। अभी वे केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री हैं।

अन्य सेवाओं को शामिल किया जाएगा दूसरे चरण में

सिटीजन चार्टर में वर्णित सेवाओं में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार, पेयजल, जलापूर्ति, लोक कल्याण, कृषि, खाद्य सुरक्षा, पोषण, पंचायत द्वारा सीधे दी जाने वाली सेवाओं तथा अन्य सेवाओं को शामिल किया गया है। अन्य सेवाओं को दूसरे चरण में जारी किया जाएगा।

ग्राम सभाओं में दी है जानकारी

जिला नोडल अधिकारी एस एच मंसूरी ने बताया कि स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर ग्राम सभा में ग्रामीणों को जानकारी दी गई है कि वे 33 प्रकार की सेवा में आने वाली दिक्कतों के समाधान करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करना है, किसे करना है, इस प्रकार की सभी जानकारियां गांव के नागरिकों को दी गई।

समग्र समृद्धि और शांति, राष्ट्र की खुशी के लिए महत्वपूर्ण

देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का चिंतन था कि किसी भी लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का सुख, विशिष्टता, खुशी, समग्र समृद्धि और शांति, राष्ट्र की खुशी के लिए महत्वपूर्ण है।

अब और विस्तारित रूप दिया योजना को

वैसे तो पहले भी ग्राम पंचायतों में इस प्रकार की सुविधा थी। अब उसे विस्तारित रूप दिया गया है। सिटीजन चार्टर योजना के तहत मुख्य रूप से जल प्रदाय एवं मरम्मत की 12, समाज कल्याण की 23, स्वास्थ्य की चार, खाद्य सुरक्षा की 12, सिटीजन चार्टर में वर्णित 33 अनिवार्य सेवाएं शामिल है।

🔲 मीनाक्षी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रतलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *