वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वैक्सीनेशन महा अभियान : पहले दिन पहले डोज पर जोर, दूसरे दिन दूसरे डोज पर -

वैक्सीनेशन महा अभियान : पहले दिन पहले डोज पर जोर, दूसरे दिन दूसरे डोज पर

1 min read

 तैयारियां पूर्ण, जिले में 205 सेंटर्स पर होगा टीकाकरण

 1 लाख टीके लगाने का लक्ष्य

 कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता लेकर वैक्सीनेशन महाअभियान की जानकारी दी

हरमुद्दा
रतलाम 24 अगस्त। जिले में भी 25 तथा 26 अगस्त को आयोजित होने वाले कोविड-वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत 205 केंद्रों पर 1 लाख महिला, पुरुषों युवक-युवतियों को डोज लगाया जाएगा। पहले दिन उन सभी पर जोर दिया जाएगा, जिन्होंने अभी तक पहला भी टीका नहीं लगाया है, वही दूसरे दिन उन  लोगों पर ध्यान दिया जाएगा जिन्होंने दूसरा लगाने में देर कर दी है। करीब 40 हजार लोगों ने अभी तक विकसित नहीं लगवाए, उनकी सूची हमारे पास है। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से उन सभी को मोबाइल पर सूचना दी जा रही है। हालांकि पहले दिन भी दूसरा डोज लगाया जाएगा वहीं दूसरे दिन भी पहला डोज लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए कोविशिल्ड के 96 हजार डोज आ चुके हैं और केंद्र पर वितरित कर दिए गए हैं। सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वैक्सीनेशन दिया जाएगा।


यह बात कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कही। कलेक्टर ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम शहर में 12 सेंटर रहेंगे। शहर में लगभग 90 प्रतिशत पात्र व्यक्ति प्रथम डोज लगवा चुके हैं।

टीकाकरण में रतलाम जिला प्रदेश के अग्रणी जिलों में

कलेक्टर ने अपील की है कि छूटे हुए सभी परिचितों तथा अन्य व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। वैक्सीन के सुखद परिणाम सामने आए हैं। आज बाजार में वही परिदृश्य है जो कोरोना से पूर्व का था, सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चल रही है। टीकाकरण में रतलाम अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। साप्ताहिक ग्रेडिंग में जिला सदैव टॉप 3 में सम्मिलित रहा है। जिले के नगरीय निकायों में 80 तथा 90 प्रतिशत से लेकर शत प्रतिशत उपलब्धि वाले नगरीय निकाय भी हैं।

बाजना सैलाना क्षेत्र में अधिक सेंटर स्थापित

इस अभियान में जिले के सैलाना तथा बाजना क्षेत्रों में ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं क्योंकि उन क्षेत्रों में तुलनात्मक रूप से कम वैक्सीनेशन हो पाया है। यहां पर ज्यादा फोकस किया गया है। कारण यह है कि टोला मजरे होने के कारण समय अधिक लगता है।

सभी निर्वाह करेंगे अपनी अपनी जिम्मेदारियों का

कलेक्टर ने बताया कि वैक्सीनेशन महा अभियान के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीनाक्षी सिंह को जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी बनाया गया है।  इसके अलावा संबंधित एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

अब जिले में 61% लोगों को पहला डोज लगा

कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि अब तक जिले में 6,74,527 व्यक्तियों अर्थात लगभग 61 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को प्रथम डोज वैक्सीनेशन किया जा चुका है। दूसरा डोज 1,30,937 व्यक्तियों को लगाया चुका है। जिले में 2,398 गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए जा चुके हैं।

यह थे मौजूद

सीईओ जिला पंचायत मीनाक्षी सिंह, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *