वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उम्र से बड़े हौसले उनके : 81 साल की उम्र में गोला और डिस्क थ्रो में हासिल किया गोल्ड -

उम्र से बड़े हौसले उनके : 81 साल की उम्र में गोला और डिस्क थ्रो में हासिल किया गोल्ड

1 min read

🔲 उज्जैन के महानन्दा खेल परिसर में हुई मास्टर्स गेम्स स्टेट प्रतियोगिता

🔲 खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण 06 रजत के साथ कुल 21 पदक

हरमुद्दा
उज्जैन, 22 नवंबर। खिलाड़ियों के हौसले उम्र से बड़े नजर आए। 81 साल की उम्र में गोला और डिस्क थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया। यह सब हुआ राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में। रतलाम के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, 06 रजत के साथ कुल 21 पदक कब्जा जमाया।

मध्य प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के सचिव अमानत खान ने हरमुद्दा को बताया कि उज्जैन के महानन्दा खेल परिसर में सोमवार को मास्टर्स गेम्स स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रतलाम जिला मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण 06 रजत के साथ कुल 21 पदक अर्जित करने में सफलता प्राप्त की।

जूलिया डेविड शिवाजी जमाया तीन गोल्ड पर कब्जा

एसोसिएशन के खिलाडियों ने मध्य प्रदेश मास्टर्स गेम्स के कोषाध्यक्ष श्रवण यादव के नेतृत्व में 81 वर्षीय मोहम्मद अनवर गोला एवं डिस्क थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। जूलिया डेविड शिवाजी 55 वर्ष के वर्ग में गोला चक्का एवं भाला फेक में प्रथम स्थान पर रहकर तीन स्वर्ण जीते। विनीता सिंधु ने गोलाफेंक, 50 वर्ष के सय्यद फहीम अली ने 35 वर्ष में 100 व 200 में प्रथम,अनीस शेख ने 45 वर्ष आयु वर्ग में 100 में प्रथम व लम्बी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब्दुल रशीद पठान ने 100 व 200 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीते। दया किशन यादव ने 65 वर्ष आयु वर्ग में 1500 एवम 5000 मी, में दो स्वर्ण जीते। राजेश चंदवानीने 5000 एवम 200 में प्रथम, एकलव्य अवार्डी सोहन सिंह बामनिया ने 1500 में इकरार खान ने 110 मी बाधादौड़, इमरान खान हेमर थ्रो प्रथम स्थान प्राप्त किया। एहतेशाम अंसारी ने 50 वर्ष में गोला फेक में, श्रवण यादव 45 वर्ष ने हेमर थ्रो में दयाल सिंह बिष्ट ने 30 वर्ष आयु वर्ग में 800 में स्वर्ण पदक अर्जित किया।रतलाम के विजय स्वामी लॉन टेनिस मे50 वर्ष में विजेता रहे।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विजेता खिलाड़ियों को आई टी सेल के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र वाजपेयी, एसोसिएशन के संरक्षक अजय सिंह चौहान, अध्यक्ष मुमताज़ खान, पंजाब बैंक के मंडल प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के टेक्निकलऑफिशियल पूरब परवार वंशिका चौहान ,पूजा सोलंकी, प्रिया शक्तावत को CTस्मृति चिन्ह प्रदान सम्मानित किया। इस इस अवसर पर रतलाम जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सतीश पुरोहित, निर्मला डामोर, प्रकाश वर्फे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *