वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पाठशाला : भाजपा के इतिहास और विकास से कराया अवगत कार्यकर्ताओं को -

पाठशाला : भाजपा के इतिहास और विकास से कराया अवगत कार्यकर्ताओं को

1 min read

 भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन

हरमुद्दा
रतलाम, 18 दिसंबर। जयंतसेन धाम आयोजित भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग मे दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ने अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इन सत्रों में भाजपा के इतिहास और विकास से अवगत कराया गया, वही व्यक्त्वि विकास के लिए प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया की समझ के साथ-साथ हमारा विचार परिवार की धारणा भी कार्यकर्ताओं को समझाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के विधायक एवं पदाधिकारी

जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव एवं सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग मे जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय, दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालुखेडा, निमिष व्यास जिला प्रशिक्षण प्रभारी महेश सोनी उपस्थित रहे।

अतिथियों का किया स्वागत

स्वागत भाजपा जिला पदाधिकारी  धरमचंद चपडौद, प्रदीप चौधरी, दिनेश शर्मा, लालबहादुर पाटीदार , सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के करन वशिष्ठ द्वारा किया गया। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया।

सौच समझ कर करे सोशल मीडिया का उपयोग : गेहलोत

उज्जैन से आए मुख्य वक्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनू गेहलोत ने सोशल मीडिया की समझ विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का विषय सोच समझ कर करने का आव्हान किया उन्होने कहा है कि मीडिया के कई प्रकार है प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया और माउथ मीडिया। सोशल मीडिया के उपयोग मे गलती, अपराध की क्षेणी मे आती है। सोशल मीडिया एक वरदान है लेकिन इसका दुरूपयोग होता है तो यही ही वरदान अभिशाप बन जाता है। श्री गेहलोत ने कहा कि माउथ मीडिया का उपयोग ठीक से कर लिया तो शेष मीडिया अपने आप नियंत्रण मे आ जायेगा। सोशल मीडिया पर व्यक्ति जितना सक्रिय और लोकप्रिय होगा पार्टी मे उसे उतना महत्व मिलता है। विडंबना है कि सोशल मीडिया पर ज्ञान बांटने की आदत पढ़ गई है, जिसे नीचले स्तर पर काम नही होता है। सोशल मीडिया के साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया और प्रिंट मीडिया, का उपयोग भी करना चाहिए। जिससे पार्टी को फायदा होगा। इस सत्र की अध्यक्षता राज्य कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने की।

एक विचार से शुरू हुए सफर मे बनाया वटवृक्ष : गिरी जी 

उज्जैन के जिला महामंत्री मुख्य वक्ता सुरेश गिरी जी में हमारा विचार परिवार विषय पर मार्ग दर्शन देते हुए भाजपा और इसके पूर्व बने संगठनो की शुरुआत एक विचार के साथ हुई थी, जो वटवृक्ष के रूप में सबके सामने है। 1925 मे हिन्दु समाज संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की गई थी। महिलाओं को सशक्त करने हेतु राष्ट्रीय सविघा समिति का गठन हुआ था। 1949 मे अखिल भारतीय विघार्थी परिषद गठित हुई थी। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई नेता परिषद से ही निकले है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान भी परिषद मे करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे है। 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई 1952 मे विद्या भारती के अंर्तगत शिशु मंदिर की स्थापना हुई, 1952 में वनवासी कल्याण परिषद तथा 1964 मे विश्व हिन्दु परिषद का गठन हुआ इसके पूर्व 1955 भारतीय मजदूरसंघ और 1980 में किसानसंघ स्थापना की गई थी। स्वदेशी जागरण मंच 1990 मे बना तथा 1980 मे जनसंघ से भाजपा अस्तित्व में आई थी। आज यह दुनिया की सबसे बडी पार्टी है। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत ने की।

अप्रत्याशित विकास की कल्पना साकार : मुकाती

श्री मुकाती संबोधित करते हुए। बैठे हुए हैं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री पुरोहित

देवास के पूर्व जिलाध्यक्ष मुख्य वक्ता बहादुर सिंह मुकाती ने भाजपा के इतिहास एवं विकास विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अप्रत्याशित विकास की कल्पना साकार की है। देश के स्वाधीनता आंदोलन से लेकर अब तक के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए श्री मुकाती ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने गुलामी के दौर मे संघ की जिस उददेश्य की स्थापना की थी उसकी कल्पना को साकार करते हुए एक राष्ट्रभक्त संगठन के वटवृक्ष मे कही न कही टहनियो की रूप मे भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक जुट किया अगर उन्होने यह जिम्मेदारी नही उठाई होती तो कई रियासते भारत मे नासूर बनकर खडी होती। दुर्भाग्य से देश में एक परिवार की पूंछपरख हुई और अन्य सेनानियों को भूला दिया गया। भाजपा ने एक नई शुरुआत कर अमृत महोत्सव मे सारे स्वाधीनता सेनानियो से आमजन को रूबरू कराया है। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित द्वारा की गई। 

कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा : अठवाल

श्री अठवाल संबोधित करते हुए बैठे हुए हैं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री डामर

मंदसौर के जिला महामंत्री मुख्य वक्ता विजय अठवाल ने व्यक्तिव विकास विषय पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसे जूडे प्रत्येक व्यक्ति के विचारो का विकास जरूरी है। पार्टी द्वारा हर व्यक्ति को उसकी रूचि अनुसार कार्य दिया जाता है। पार्टी मे अभिव्यक्ति की भी पूरी आजादी है। ऐसे प्रशिक्षण वर्गो से कार्यकर्ता को बहुत कुछ सिखना मिलता है। 1980 से भाजपा की यात्रा शुरू हुई थी और आज भी उसका मूलमंत्र राष्ट्र सर्वोपरि है। 1984 मे जब दो सांसद ही थे तब किसी ने नही सोचा था कि भाजपा देश का नेतृत्व करेगी। पार्टी ने कार्यकर्ता के व्यक्त्वि का विकास किया और इसी का नतिजा है कि एक चाय वाला आज हमारे प्रधानमंत्री है। श्री अठवाल देश की शिक्षानीति मे किये गये बदलाव सही अन्य प्रयासो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे व्यक्त्वि निर्माण का परिणाम ही है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी दुनियाभर मे सबसे लोकप्रिय नेता बने। उन्होने कार्यकर्ताओ को व्यक्त्वि विकास के अन्य बिन्दुओं पर भी मार्गदर्शन दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक मथुरालाल डामर ने की।

सिर्फ भारत में हुई अंत्योदय की कल्पना : शेखावत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शेखावत बैठे हुए हैं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कालूखेड़ा

मुख्य वक्ता नागदा के पूर्व विधायक दिलीप शेखावत ने पिछले 7 वर्षों में अंत्योदयी पहल विषय पर कहा कि सिर्फ भारत में ही अंत्योदय की कल्पना की गई है। इसके तहत् बिचोलिये खत्म कर सीधे जरूरतमंदो को लाभ दिया जा रहा है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था लेकिन गरीबी खत्म नही हुई। आमजन कई मूलभूत सुविधाओ से वंचित थे। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओ और संघ ने स्वास्थ्य कर्मियो के साथ पीड़ितो की भरपुर सेवा की। प्रधानमंत्री मोदी जी ने ऑक्सीजन संकट दुर किया। आयुष्मान योजना का लाभ कई परिवारो को मिला। उन्होने कहा कि अंत्योदय के तहत् दो करोड़ आवासहीनों को मकान दिये गये है। 2022 तक हर परिवार को आवास देने का लक्ष्य है। संबल योजना का सरकार 50 प्रतिशत तक बजट खर्च कर रही है। गेंहूॅ का समर्थन मूल्य 1100 से 2100 रूपये तक पहुंचा है। सरकार ने घर-घर शौचालय की सुविधा दी है। उज्जवला योजना मे करोडो गैस कनेक्शन दिये गये है।  पानी और बिजली का प्रबंध भी किया गया है। अंत्योदय का ही परिणाम है कि पहले 15 पैसे व्यक्ति को मिलते थे और 85 पैसे बिचोलिया खा जाते थे। अब पूरे 100 पैसे खाते मे जमा हो रहे। सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह कालूखेडा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *