वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे शीत लहर का प्रकोप : शॉल, स्वेटर, रजाई में दुबकने को मजबूर, ग्वालियर में तापमान 1.8 डिग्री, शनिवार रविवार की रात रतलाम का तापमान 6.4 दर्ज -

शीत लहर का प्रकोप : शॉल, स्वेटर, रजाई में दुबकने को मजबूर, ग्वालियर में तापमान 1.8 डिग्री, शनिवार रविवार की रात रतलाम का तापमान 6.4 दर्ज

1 min read

 एक रात में रतलाम का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

 शॉल, स्वेटर, रजाई में दुबकने को मजबूर

 रविवार गुजरा घरों में

हरमुद्दा
रविवार, 19 दिसंबर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानों पर दिखने लगा है। शनिवार से उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बंगाल तक पहाड़ों से आ रही सर्दी ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। शीतलहलर और अति शीतलहर ने लोगों को शॉल, स्वेटर और रजाई में दुबकने को मजबूर हो गए। रविवार का अवकाश अधिकांश लोगों का घरों में ही बीता। सर्दी के सितम से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रतलाम में शनिवार रविवार की रात का तापमान 6.4 दर्ज किया गया जो कि एक रात में 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। शुक्रवार शनिवार की रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है। तेज हवा के साथ पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों में पहुंच गया है। नतीजतन हर आम और खास ठंड से बचाव के जतन कर रहे हैं। नगर निगम रतलाम द्वारा रात्रि में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस वजह शनिवार रविवार की रात इस सीजन का सबसे ठंडी रही। 5 दिन में रतलाम की रातें 14 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 6.4 डिग्री सेल्सियस आ गई है। 5 दिन में रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मौसम विभाग ने सोमवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

ग्वालियर 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पिछले 24 घंटे में ग्वालियर और नौगांव में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया तो पचमढ़ी-उमरिया में 2, सागर में 4.4 और 10 साल बाद भोपाल में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भोपाल, सागर समेत 15 शहरों में शीतलहलर और अति शीतलहर (कोल्ड और सीवियर कोल्ड) का असर देखने को मिला। वही 10 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे आया।

सोमवार को तीव्र मध्यम रहेगी शीतलहर इन जिलों में

एमपी मौसम विभाग ने सोमवार को सागर, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, सतना, रीवा, उज्जैन, सीहोर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, रतलाम, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, जबलपुर, छतरपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर जिलों में अगले 2 दिनों तक तीव्र से मध्यम शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना जताई है।वही उमरिया, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर और गुना में पड़ने की संभावना है।वही 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

देशभर में तापमान पर एक नजर

राजस्थान के फतेहपुर में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, माउंट आबू में शून्य से तीन डिग्री नीचे और चुरू में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। माउंट आबू और फतेहपुर में भी खुले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। इसी तरह, ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 12 स्थानों पर तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed