वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे घोड़ी पर सवार दूल्हे ने भाजपा उम्मीदवार की जीत की तो प्रत्याशी ने मंगलमय जीवन की कामना की -

घोड़ी पर सवार दूल्हे ने भाजपा उम्मीदवार की जीत की तो प्रत्याशी ने मंगलमय जीवन की कामना की

1 min read

हरमुद्दा
रतलाम, 16 मई। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में गुरुवार शाम विधायक चेतन्य काश्यप के साथ रतलाम शहर में महाजनसम्पर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं ने अपने प्रत्याशी का स्वागत कर समर्थन व्यक्त किया। चाॅदनीचैक क्षेत्र में घोड़ी पर सवार दुल्हे निपुण कोठारी ने भी श्री डामोर का स्वागत कर उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दी। श्री डामोर ने प्रत्युत्तर में दुल्हे का स्वागत कर उसके मंगलमय भविष्य की कामना की। महाजनसम्पर्क की शुरुआत तोपखाना चौराहा से हुई। इसमें बैण्डबाजों के साथ आगे-आगे भाजपा की महिला कार्यकर्ता केसरिया वस्त्रों में मतदान की अपील करते चल रही थी। जनसम्पर्क रैली में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुखौटा लगाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते दिखे।
खुली जीप में थे साथIMG_20190516_222215
भाजपा प्रत्याशी श्री डामोर विधायक श्री काश्यप के साथ जनसम्पर्क के दौरान खुली जीप में पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर डाॅ. सुनीता यार्दे, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विधानसभा प्रभारी प्रेम उपाध्याय, वरिष्ठ नेता मधु पटेल भी सवार थे।
हुई नुक्कड़ सभा
महाजनसम्पर्क की रैली चाॅदनीचैक, चौमुखीपुल, घास बाजार, माणकचैक, रंगरेज रोड, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, से सुभाष मार्ग होते हुए शहर सराय (शहीद चौक) पहुंचकर नुक्कड़ सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
यह थे शामिल
इसमें म.प्र. तीर्थ प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष विजय दुबे, भाजपा के जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष जयवन्त कोठारी, संतोष पोरवाल, रमेश बदलानी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अनिता कटारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक डाॅ. राजेश शर्मा, आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल सहित पार्टी व मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए।
दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया श्री मोदी ने
महाजनसम्पर्क की समाप्ति पर शहीद चौक में शहर विधायक श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव का यह दौर शहीदों की कुर्बानी याद करने के लिए भी है। शहीद चौक में हमारे शहीदों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी एवं देशभक्त प्रधानमंत्री श्री मोदी को पुनः विजय बनाएं। श्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दु निया में भारत का गौरव बढ़ा है। मतदाता यह जान लें कि उनका एक वोट दो सरकारें तय करेगा।
भारत का लौहा मान दुनिया
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री डामोर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश का सबसे बड़ा महापर्व है। इससे देश की दशा और दिशा दोनों तय होगी। इसे हार-जीत का चुनाव न मानें। इसमें एक तरफ राष्ट्रवादी है, तो दूसरी तरफ राष्ट्र विरोधी ताकतें काम कर रही है। मतदाताओं को देश हित में निर्णय लेकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय लेना है। कांग्रेस शासन काल में एक जवान का सिर काटकर पाकिस्तान के सैनिक ले गए थे, जबकि आज भारत पर आंख उठाने की किसी में हिम्मत नहीं है। पूरी दुनिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के भारत का लौहा मान रही है। उन्होंने रतलाम से ऐेसी जीत की अपेक्षा की, जो पूरे लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को विजयी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *