वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे महिलाएं हर क्षेत्र में है आगे : परिवार को सशक्त बनाने और संस्कारी बनाने में सबसे बड़ा योगदान नारी का -

महिलाएं हर क्षेत्र में है आगे : परिवार को सशक्त बनाने और संस्कारी बनाने में सबसे बड़ा योगदान नारी का

 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हरमुद्दा
रतलाम, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रतलाम के बरवड़ विधायक सभागृह में किया गया।  जहां वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। परिवार को आगे बढ़ाने , सशक्त करने और संस्कारी बनाने में सबसे बड़ा योगदान नारी का है।

अतिथियों के साथ सम्मानित महिलाएं

यह थे अतिथि

महिला बाल विकास विभाग द्वारा बरबड विधायक सभागृह पर आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्रसिंह लुनेरा, श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, वीना पुरुषोत्तम, पूनम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, सहायक आयुक्त आबकारी नीरजा श्रीवास्तव, पूर्व महापौर सुनीता यार्दे, जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक आर.के. मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, तहसीलदार अनीता चोकोटिया, पूर्व पार्षद सीमा टांक, उपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, सहायक संचालक महिला बाल विकास अंकिता पंड्या तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

अपराजिता मार्शल आर्ट का शुभारंभ

कराटे का प्रदर्शन करती बालिकाएं

कार्यक्रम में हेल्थ कैंप आयोजित किया गया, विभागीय स्टॉल लगाए गए। बालिकाओं के लिए अपराजिता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अपराजिता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण में शामिल हो रही बालिकाओं ने आत्म रक्षार्थ कराटे तथा जूडो का प्रदर्शन किया। सहायक संचालक अंकिता पंड्या तथा पर्यवेक्षक मोनिका शुक्ला  ने महिलाओं पर गीत प्रस्तुत किया।

सरस्वती पूजन के साथ शुरुआत

सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए अतिथि

मां सरस्वती की पूजा की जाकर, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके पश्चात् कन्या पूजन किया गया। बैच लगा कर अतिथियों का सम्मान किया गया।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए

अतिथियों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य जांच का अवलोकन किया गया। मार्शल आर्ट को प्रेरित करने के लिए बने सेल्फी बुथ पर अतिथियों द्वारा फोटो खींचवाकर बालिकाओं में आत्मरक्षा हेतु प्रेरित किया गया।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

महिला बाल विकास के  सत्यनारायण जोशी, यशोदाकुंवर राजावत, पुष्पा नरवरिया, किशोरी बालिका कुमारी तरन्नुम मंसुरी, काकुल राजावत द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की गई।

महिलाओं का किया सम्मान

सम्मानित करते हुए अतिथि
सम्मानित करते हुए अतिथि

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं योगदान देने वाली महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित  किया गया। संचालन महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी ने किया। आभार सहायक संचालक रवींद्र मिश्रा ने माना।
    

आयोजन में उपस्थित महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *