वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लड़कों की दबंगई : युवतियों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर सरेआम लड़कियों की कर दी पिटाई -

लड़कों की दबंगई : युवतियों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर सरेआम लड़कियों की कर दी पिटाई

1 min read

 7 मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 उत्सव को दे रहे अश्लीलता का रंग

 मौजूद भीड़ देखते रही तमाशा

हरमुद्दा
झाबुआ, 16 मार्च। आदिवासी लोक संस्कृति के भगोरिया उत्सव में इस बार अश्लीलता का रंग देखने को मिल रहा है युवकों के हौसले दबंग हुए जा रहे हैं। युवतियों के साथ सरेराह छेड़खानी कर रहे हैं। युवतियों द्वारा विरोध करने पर उनकी लात घुसो से पिटाई तक कर दी। भीड़ भाड़ होने के बावजूद युवतियों को बचाने कोई नहीं आया भीड़ तमाशबीन बनी रही। मामले में पुलिस ने 7 मनचलों के गिरफ्तार कर खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

युवतियों के साथ मारपीट करते हुए युवक

आदिवासी अंचल में जबसे भगोरिया पर्व शुरू हुआ है कहीं ना कहीं छेड़खानी और जबरन चुंबन लेने की घटनाएं प्रकाश में आ रही है। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना 12 मार्च की बताई जा रही जो कि मेघनगर में हाट बाजार के दौरान हुई थी। पीड़ित युवतियां अंतरवेलिया क्षेत्र की रहने वाली है।

युवकों ने एक युवती के कंधे पर रख दिया हाथ

पुलिस पूछताछ में युवतियों ने खुलासा किया कि भगोरिया मेले के दिन शाम 4 बजे मेघनगर बस स्टैंड के पीछे 6-7 लड़के उनके पीछे चल रहे थे। एक लड़के ने एक लड़की के कंधे पर हाथ रख दिया। जब लड़की ने इस पर आपत्ति जताई तो मारपीट की गई।

सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एक लड़की ने आरोपी संजय बारिया नाम के लड़के की जानकारी दी थी। जब पुलिस टीम ने संजय की तलाश की तो पता चला कि वह सातबिल्ली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर उससे घटना में शामिल अन्य युवकों की जानकारी ली और अन्य 6 आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में अनिल, आंजु, दिनेश, शंकर, व दो अन्य नाबालिग शामिल हैं। युवती के कंधे पर नाबालिग ने हाथ रखा था, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा था। सभी युवक स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले हैं। इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *