वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धर्म-संस्कृति : 25 वीं त्रिशूल यात्रा बाबा अमरनाथ के लिए रवाना, विश्व शांति एवं कल्याण के लिए होगी प्रार्थना -

धर्म-संस्कृति : 25 वीं त्रिशूल यात्रा बाबा अमरनाथ के लिए रवाना, विश्व शांति एवं कल्याण के लिए होगी प्रार्थना

1 min read

⚫ यात्रा के जत्थे में 22 धर्मालु शामिल

हरमुद्दा
रतलाम, 30 जून। 25 वीं त्रिशूल यात्रा बाबा अमरनाथ के लिए बुधवार शाम को रवाना हुई। यात्रा के जत्थे में 22 धर्मालु शामिल हैं, जो 2 जुलाई को बाबा के दरबार में पहुंचकर विश्व शांति एवं कल्याण की प्रार्थना करेंगे।

अमरनाथ अमरनाथ सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार धबाई ने बताया कि बाबा अमरनाथ सेवा समिति के बैनर तले 25 वीं यात्रा का यह जत्था शहर विभिन्न मार्गो से ढोल धमाकों के साथ निकला। जगह-जगह, चौराहे- चौराहे पर अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

यह है जत्थे में शामिल

इसमें अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार धबाई, मुन्ना लाल गुर्जर, वासुदेव पाटीदार, दिनेश यादव, वरुण पाठक, आशीष पाटीदार, दशोत्तर मूले, दुदाराम वैष्णव बैरागी, प्रहलाद जाट, जितेंद्र यादव ,राघवेंद्र सहित करीब 22 लोगों का जत्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *