वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मगर सच है यह : पत्नी की हत्या के आरोप में पति है जेल में बंद, जबकि पत्नी है जिंदा, मायके में है मां-बाप के पास -

मगर सच है यह : पत्नी की हत्या के आरोप में पति है जेल में बंद, जबकि पत्नी है जिंदा, मायके में है मां-बाप के पास

⚫ दामाद के खिलाफ ससुर ने करवाई की रिपोर्ट दर्ज, उनकी बेटी की दामाद ने कर दी हत्या

⚫ दंपत्ति का है एक साल का बेटा भी

हरमुद्दा
शुक्रवार, 9 सितंबर। ससुर ने कुछ माह पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी बेटी की हत्या कर दी और उसे पति ने जला दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को जेल में डाल दिया। खास बात यह है कि युवक की पत्नी मायके में है और वह जिंदा है। इस जानकारी पर पुलिस पहुंची और उसे बरामद कर लाए हैं।

हीरा देवी

दर असल सीतामढ़ी में शशि कुमार अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में बीते 6 महीने से जेल में बंद है,
दरअसल, घटना जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के परीगामा गांव की है. जहां करीब 7 महीने पहले लड़की के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी पति 6 महीने से जेल में बंद है। पुलिस की छानबीन में महिला अपने मायके में सुरक्षित मिली। पुलिस ने उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां उसका बयान दर्ज हुआ।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

मामले के बारे में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शशि कुमार अपनी पत्नी हीरा देवी की हत्या मामले में जेल में बंद है। 7 महीने पहले नेपाल के महोत्तरी जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड पांच निवासी विनोद नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी बेटी हीरा देवी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है। उन्होंने ये भी बताया था कि महिला के शव को जला दिया गया है। महिला के पिता ने अपने दामाद शशि कुमार, उसके भाई संजय महतो और सास सुमित्रा देवी पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था।

दोनों से एक साल का एक बेटा भी

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शशि कुमार को 6 महीने पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। इधर जांच के दौरान पुलिस को जब पता चला कि वह जीवित है, तो सभी आश्चर्य में पड़ गए। हीरा कुमारी अपने मायके नेपाल में पाई गई है, वहीं महिला के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बाहर से कमा कर लौटने के दौरान महिला को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उसके पति शशि कुमार ने छोड़ दिया था। महिला अपनी सूझबूझ से परिजनों के पास नेपाल पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थ है। दोनों से एक साल का एक बेटा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed