वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बैंकिंग क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के लिए हम प्रतिबद्ध है : सुबोध इनामदार -

बैंकिंग क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के लिए हम प्रतिबद्ध है : सुबोध इनामदार

⚫ बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का शुभारंभ

हरमुद्दा
रतलाम, 10 अक्टूबर। सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है और आज बैंकिंग क्षेत्र में जो परिवर्तन हो रहे हैं, उस को ध्यान में रखकर अपनी तकनीकी समृद्धि सेवा के साथ आपकी समृद्धि के लिए आए है। आप हमारी सेवाओं का भरपूर लाभ ले।

यह विचार बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक सुबोध इनामदार ने व्यक्त किए श्री इनामदार बैंक ऑफ बड़ौदा की अलकापुरी क्षेत्र में नव श्रंगारित शाखा का शुभारंभ कर रहे थे। इस दौरान विशेष रुप से नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और वार्ड पार्षद देवश्री पुरोहित मौजूद थे।

नगर निगम अध्यक्ष का स्वागत करते हुए

इन्होंने भी किए विचार व्यक्त

सभा को मुख्य प्रबंधक श्रीकांत गर्ग, वरिष्ठ ग्राहक  फतेहलाल  कोठारी, साहित्यकार  विष्णु  बैरागी, सेवानिवृत्त  हिम्मत गेलडा, गायत्री परिवार के पतिराम शर्मा,  रिटायर्ड मेन्स के  के. एल गौसर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ईश्वर लाल पाटीदार का सम्मान किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। संचालन प्रकाश जैन ने किया। आभार उत्सव सोलंकी ने माना।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर उद्योगपति गुस्ताद अंकलेसरिया, सुनील अग्रावत, हरीश यादव, प्रकाश अग्रवाल, वीरेन्द्र वाफगांंवकर, विजय बेडवाल , अशोक कनेरिया, उत्सव सोलंकी, मयंक मीणा, नवीन प्रजापति, वीरेंद्र  गौर, ताराचंद, कमल, दीपक पोरवाल, धर्मपाल सिंह एवं रिटायर्ड सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *