वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : स्टेट मॉस्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में पदक  जीतने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान, 27 स्वर्ण पदक, 5 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीता खिलाड़ियों ने -

खेल सरोकार : स्टेट मॉस्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में पदक  जीतने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान, 27 स्वर्ण पदक, 5 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीता खिलाड़ियों ने

⚫ रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने किया आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 16 नवंबर। स्टेट मॉस्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में पदक  जीतने वाले खिलाड़ियों का शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल परिसर में रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पदक अर्जित किया।

रतलाम जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं एवं मध्य प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के सचिव अमानत खान ने हरमुद्दा को बताया कि उज्जैन के महानंदा खेल एरिना में पांचवी मध्य प्रदेश मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता आयोजित की गई।

खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त किए थे 33 पदक

इस प्रतियोगिता में रतलाम के खिलाड़ियों ने  27 स्वर्ण पदक 5 रजत एवं 1 कांस्य के साथ कुल 33 पदक अर्जित कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

पुरुष वर्ग में

⚫  टेनिस प्रतियोगिता में विजय स्वामी ने एकल व डबल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

⚫ प्रतियोगिता के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद अनवर शॉट पुट डिस्कस एवं जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

⚫ 65 वर्ष आयु वर्ग में ओ पी मालवीय ने पंद्रह सौ मीटर, जैवलिन थ्रो एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इसी आयु वर्ग म हेमंत सिंधु ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

⚫ 60 वर्ष आयु वर्ग में परविंदर सिंह खनूजा ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक 800 मीटर में स्वर्ण पदक व 1500 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

⚫ 55 वर्ष  आयु वर्ग में  में रशीद पठान ने 100, 200 व लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए ।

⚫ 50 वर्ष आयु वर्ग में सैय्यद फहीम अली ने 800 मीटर में स्वर्ण पदक 400 मीटर में रजत वह 100 मीटर में रजत पदक पदक प्राप्त किया।

⚫ 45 वर्ष आयु वर्ग में श्रवण यादव ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया किया राजकुमार आगार ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक लॉन्ग में रजत पदक शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त कर 3 पदक जीते।

⚫ 40 वर्ष आयु वर्ग में हिम्मत सिंह ने लंबी कूद जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अर्जित किए।

⚫ 30 वर्ष आयु वर्ग में इकरार खान ने 110 मीटर बाधा दौड़ व इमरान खान ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक अर्जित किए।

⚫ 35 वर्ष आयु वर्ग में भगवत दयाल सिंह ने 800 मीटर में स्वर्ण और लंबी कूद में रजत पदक अर्जित किया।


महिला वर्ग में

⚫ महिला वर्ग 55 वर्ष आयु वर्ग में जूलिया डेविड ने कब्बड़ी, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किए इसी आयु वर्ग में विनीता सिंधु ने 3000 मीटर पैदल चाल व शॉट पुट में स्वर्ण पदक अर्जित किए।

⚫ 35 वर्ष आयु वर्ग  में  नीलू आगार ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक लंबी कूद और 100 मीटर  में रजत पदक प्राप्त किए।

इन्होंने किया सम्मान

दल के मैनेजर पूरब परवार तथा माया कैथवास थे विजेता खिलाड़ियों का रतलाम जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित द्वारा सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *