वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे … और हो गई अनहोनी : जब दूल्हा माला पहनाकर दुल्हन का कर रहा था वरण, तभी दुल्हन का मौत ने किया वरण -

… और हो गई अनहोनी : जब दूल्हा माला पहनाकर दुल्हन का कर रहा था वरण, तभी दुल्हन का मौत ने किया वरण

1 min read

⚫ जीवन के दूसरे सफर की खुशियां मातम में हुई तब्दील

⚫ तैयारी थी डोली में बिठाकर विदा करने की

⚫ अर्थी पर लेटा कर दी अंतिम विदाई

⚫ चिकित्सकों ने कहा हार्ट अटैक से हुई मौत

हरमुद्दा
लखनऊ, 4 दिसंबर। चार ओर खुशियों का माहौल था। मंगल गीत गाए जा रहे थे। नाच गाना चल रहा था। मंत्रोचार हो रहा था। दूल्हा माला लिए दुल्हन को पहना रहा था, तभी दुल्हन गिर गई। तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि हार्ट अटैक मौत का कारण है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। और अनहोनी हो गई, जिस घर से बिटिया की डोली उठना थी, वहीं से अर्थी उठी।

यह घटना हुई मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव में। यहां राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी समारोह चल रहा था। बुद्धेश्वर शिवांग की बारात आई थी।

माहौल था खुशनुमा

बरात आने की खुशी में महिलाएं गीत गा रही थी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। माहौल खुशनुमा था। दोनों तरफ से हंसी मजाक चल रहा था। दूल्हा दुल्हन का स्टेज पर इंतजार कर रहा था। दुल्हन वरमाला हाथ में लिए अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने वाले थे। इसी दौरान दुल्हन अचानक बेहोश होकर गिर गई। 

दुल्हन के गिरते ही मच गई अफरा-तफरी

दुल्हन के गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी छिड़ककर कर दुल्हन को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन होश में नहीं आई। इसके बाद लोग दुल्हन को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहां डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद खुशियां मातम में बदल गईं। 

ऐसे छोड़ जाएगी बिटिया नहीं था यकीन

डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। दुल्हन के पिता ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब थी। कुछ दिनों से बुखार भी था और बीपी भी डाउन था। डॉक्टरों से इलाज चल रहा था, लेकिन बेटी इस तरह से छोड़कर चली जाएगी किसी को यकीन नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed