वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जमीन खिसक गई दुल्हन के पिता की : आज होने थे हाथ पीले, शादी के 2 दिन पहले मामा के हाथों भेजा फरमान, 21 लाख नगद दो तो आएगी बारात -

जमीन खिसक गई दुल्हन के पिता की : आज होने थे हाथ पीले, शादी के 2 दिन पहले मामा के हाथों भेजा फरमान, 21 लाख नगद दो तो आएगी बारात

1 min read

⚫ सगाई और शादी की तारीख तय होने पर भी नहीं खोला था मुंह इंजीनियर दूल्हे के पिता ने

⚫ दुल्हन के पिता पुलिस में की एफ आई आर

⚫ पुलिस से भागता फिर रहा है अब दूल्हा

हरमुद्दा
ग्वालियर, 6 फरवरी। सोमवार को दूल्हा-दुल्हन दांपत्य सूत्र में बंधने वाले थे। इसके पहले की अन्य रस्म शुरू हो गई थी। शादी के ठीक 2 दिन पहले दूल्हे के मामा ने दुल्हन के पिता से आकर कहा कि इंजीनियर दूल्हे को 21 लाख रुपए चाहिए केश, तो ही बारात आएगी वरना रिश्ता खत्म। यह सुनते ही दुल्हन के पिता की जमीन खिसक गई। फिर क्या था पुलिस थाने जाकर दूल्हा पक्ष के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा दी। अब दूल्हा भागता फिर रहा है।

यह सब हुआ महाराजपुरा के आदित्यपुरम में रहने वाले बेटी की पिता के साथ जो कि प्राइवेट जॉब करते हैं। बेटी की शादी गोला का मंदिर क्षेत्र के प्रगति विहार कॉलोनी निवासी मुनेंद्र शर्मा से तय हुई थी। जब रिश्ता क्या हुआ तब दूल्हे के पिता राकेश शर्मा, मौसा सुरेश शर्मा, मामा नीलेश शर्मा मां उषा देवी, भाई शैलेंद्र शर्मा भी मौजूद थे सभी की आपसी रजामंदी से रिश्ता तय हुआ। अक्टूबर 2022 में बेटी के पिता ने अपनी हैसियत से भी बढ़कर सगाई और गोद भराई की रस्म का निर्वाह किया। सभी की रजामंदी से 6 फरवरी को विवाह की तारीख तय हुई।

हक्का-बक्का रह गया परिवार

दूल्हा मुनेंद्र शर्मा

वर पक्ष की मांग को सुनकर वधू पक्ष का परिवार हक्का-बक्का रह गया जबकि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी मतलब कैटरीन, होटल सब कुछ कार्ड बढ़ गए मेहमान आना शुरू हो गए। लगभग 5 से 6 लाख रुपए खर्च हो गए।

फिर क्या था जरूरी हो गई थी एफ आई आर

दुल्हन पक्ष के परिवार पर तो मानो पहाड़ सा टूट गया। बेटी की विदाई के सपने चकनाचूर कर दिए दहेज के लालची लोगों ने। दुल्हन आज हुई लेकिन उसकी सहमति से पिता ने वर पक्ष पर दहेज में ₹2100000 मांगने की एफ आई आर दर्ज करवाई। पुलिस वर पक्ष की तलाश कर कर रही है। दूल्हा इधर उधर भाग रहा है। पुलिस के हाथ अभी तक नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *