दर्दनाक हादसा : शिक्षकों से भरी बस गिरी खाई में, सात की मौत, दो दर्जन घायल

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर
राहत एवं बचाव कार्य किया शुरू
बस में सवार से करीब तीन दर्जन यात्री
हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हरमुद्दा
नैनीताल 9 अक्टूबर। उत्तराखंड के नैनीताल में हिसार लौट रही शिक्षकों से भरी बस के खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। चीख पुकार मच गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है वहीं दो दर्जन घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को सूचना मिली कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई है। करीब तीन दर्जन लोगों के सवार होने की संभावना है। शिक्षक शिक्षिकाओं का एक दल नैनीताल घूमने आया था और हिसार लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमें रुद्रपुर और खैरना से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुई।
हिसार से नैनीताल आए थे घूमने

बस में सवार करीब 32 लोग हिसार (हरियाणा) से नैनीताल घूमने आए थे। बस कालाढूंगी रोड पर नालनी में खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 24 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिनका उपचार किया जा रहा है।

चालक, मासूम सहित पांच महिलाओं की मौत
हादसे में बस चालक सहित, एक 7 वर्षीय बालिका और 5 महिलाओं के शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है।
हादसे में यह हुए घायल
सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष हिसार नौली कलर हरियाणा,
पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26,
मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष,
मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष,
कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष,
इशिता उम्र 5 वर्ष,
विनीता उम्र 28 वर्ष,
सोनिया उम्र 26 वर्ष,
अमरजीत उम्र 31 वर्ष,
रोमिला उम्र 59 वर्ष,
गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष,
प्रियंका उम्र 32 वर्ष,
सुनीता उम्र 34 वर्ष
अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष
शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष 16- कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष
अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष
उर्मिला उम्र 35 वर्ष
रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष
करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष