वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : बीसीसीआई द्वारा रांची में आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट 20-20 मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में रतलाम के आशुतोष शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड -

खेल सरोकार : बीसीसीआई द्वारा रांची में आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट 20-20 मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में रतलाम के आशुतोष शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

1 min read

देश के विभिन्न राज्यों की टीम कर रही है प्रदर्शन

12 गेंद पर 53 रन बनाए

8 छक्के व एक चौका लगाया

हरमुद्दा
रतलाम, 18 अक्टूबर। बीसीसीआई द्वारा ऑल इंडिया क्रिकेट 20-20 मुश्ताक अली ट्रॉफी देश में आयोजित की जा रही है जिसमें विभिन्न प्रदेशों में मुकाबला हो रहे हैं। रांची में हो रही स्पर्धा में जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट क्रिकेट खेल मैदान के खिलाड़ी जवाहर नगर निवासी आशुतोष शर्मा  भारतीय रेलवे टीम में शामिल है।

शर्मा के कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया ने बताया रांची में चल रही स्पर्धा में पंजाब, आंध्र प्रदेश, गोवा, मणिपुर अरुणाचल ,गुजरात, सौराष्ट्र तथा रेलवे की टीम हिस्सा ले रही है। मंगलवार को भारतीय रेलवे तथा अरुणाचल के मध्य मैच खेला गया जिसमें टीम में शामिल आशुतोष शर्मा ने 12 गेंद पर 53 रन बनाए तथा 8 छक्के वह एक चौका लगाया। इस दौरान शर्मा ने 16 वर्ष पूर्व युवराज सिंह द्वारा 12 गेंद पर 50 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा। शर्मा ने 11 गेंद पर 50 रन बनाए। मैच रेलवे की टीम ने जीता।

खिलाड़ी की सफलता पर हर्ष

क्रिकेट खिलाड़ी शर्मा की उपलब्धि पर जेआरआई क्रिकेट अकादमी अध्यक्ष अजय बी ठाकुर, संरक्षक भगत सिंह भदोरिया, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह, उपाध्यक्ष निमिष व्यास, गौरव अजमेरा, अनंत ब्रह्म, वासिफ काजी, महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, रेल अधिकारियों व रेल कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed