वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चुनाव गतिविधि : सैलाना में ऐतिहासिक रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने किया नामांकन दाखिल -

चुनाव गतिविधि : सैलाना में ऐतिहासिक रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने किया नामांकन दाखिल

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा रहे उपस्थित

हरमुद्दा
रतलाम, 30 अक्टूबर। सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संगीता चारेल ने सोमवार को ऐतिहासिक रैली के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, वरिष्ठ नेता मोती निनामा, नारायण मईड़ा, शैतानसिंह पटेल, विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी करणसिंह परमार सहित प्रदेश, जिला, मण्डल, मोर्चा एंव प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चारेल की रैली में असंख्य महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रैली सैलाना के प्रमुख मार्गों से होती हुई निर्वाचन कार्यालय पहुंची। रैली में कार्यकर्ता मांदल की थाप पर आकर्षक नृत्य के साथ आकर्षण का केन्द्र रहे।

विकास के हुए चौतरफा कार्य

नामांकन दाखिले से पूर्व उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सैलाना क्षेत्र के विकास के चौतरफा कार्य किए है। नामांकन रैली में उपस्थित विशाल जन समुदाय इस बात का परिचायक है कि इस बार प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और सैलाना क्षेत्र भी भाजपा को आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से अपने प्रत्याशी को विजयी बनाएगा।

पांचवीं बार बनेगी भाजपा की सरकार

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि जिले की पांचों सीटों पर इस बार भाजपा जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में पांचवी बार भाजपा की सरकार बनेगी। अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा की जीत का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास में वे कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस की डेढ़ साल की सरकार ने जनहित की योजनाएं बन्द कर दी थी और क्षेत्र को उसका काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार सैलाना क्षेत्र में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम का संचालन हरीश ठक्कर ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़ ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *