वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : उत्सव का छाया उल्लास,  मध्यप्रदेश की रंग-रंगीली संस्कृति की नजर आई झलक -

सामाजिक सरोकार : उत्सव का छाया उल्लास,  मध्यप्रदेश की रंग-रंगीली संस्कृति की नजर आई झलक

मातृभूमि का वंदन थीम पर हुए सांस्कृतिक आयोजन

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया उल्लासपूर्वक

समारोह में बिखेरे सांस्कृतिक रंग

हरमुद्दा
रतलाम 01 नवंबर।  जिला मुख्यालय पर भी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक रंग बिखेरे गए। देश भक्ति गीतों के माध्यम से भारतीय जवानों का जोश व जुनून प्रदर्शित किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश की रंगरंगीली संस्कृति की झलक एवं मातृभूमि का वंदन थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में कलेक्टर भास्कर लक्षकार ने ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात राष्ट्र गान व पुलिस बल द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए

बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से बांधा समां

कार्यक्रम मे देशभक्ति और संस्कृति के रंग बिखेरे गए, स्कूली बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से समां बांध दिया। उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से भारतीय जवानों के जोश का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की रंगरंगीली संस्कृति की झलक दिखाई गई तथा मातृभूमि के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया।

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य की नाट्य प्रस्तुति

सी.एम. राइज विनोबा स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य को अपने नाट्य के माध्यम से प्रदर्शित किया जिसमें अंग्रेजों के विरुद्ध रानी लक्ष्मीबाई की वीरतापूर्वक लड़ाई और स्वतंत्रता में उनके योगदान को बताया गया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने भी देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रदर्शित किया।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी  के.सी. शर्मा, कलेक्टोरेट अधीक्षक  प्रभाकांत उपाध्याय तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। अंत में मध्य प्रदेश गान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *