वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे विशेष उपलब्धि : अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ताज लेखन प्रतियोगिता में भारत की डॉ. सुधा को मिला दूसरा स्थान, मिलेंगे 200 अमेरिकी डॉलर और प्रशंसा पत्र -

विशेष उपलब्धि : अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ताज लेखन प्रतियोगिता में भारत की डॉ. सुधा को मिला दूसरा स्थान, मिलेंगे 200 अमेरिकी डॉलर और प्रशंसा पत्र

विश्व हिंदी दिवस 2024 के उपलक्ष में हुई प्रतियोगिता

विश्व को पांच भागों में किया विभाजित

देश में कई जगह हो चुकी है डॉ. सुधा सम्मानित

हरमुद्दा
शनिवार, 13 जनवरी। भारत व मॉरीशस सरकार की द्विपक्षी संस्था द्वारा विश्व हिंदी दिवस 2024 के उपलक्ष में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ताज लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व स्तरीय इस प्रतियोगिता में भारत से डॉक्टर सुधा जगदीश गुप्त को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता को पांच भौगोलिक क्षेत्र में बांटा गया। अफ्रीका व मध्य पूर्व, अमेरिका एशिया व ऑस्ट्रेलिया (भारत के अतिरिक्त), यूरोप। डॉ. सुधा को द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता के रूप में 200 अमेरिकी डॉलर नगद एवं सम्मान प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

अब तक 20 पुस्तक प्रकाशित डॉ. सुधा की

सुधा की अब तक की करीब 20 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में भारत सरकार के पुस्तक प्रकाशन विभाग से बाल नाटक संग्रह प्रकाशित होने की स्वीकृति भी उन्हें मिली है।

कई सम्मान से नवाजा गया है डॉक्टर सुधा को

ज्ञातव्य है कि डॉक्टर सुधा जगदीश गुप्त को वर्ष  2014में राज्यपाल मध्य प्रदेश के द्वारा पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। वर्ष 2015 में उत्कृष्ट शैक्षिक सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति डॉक्टर प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया। 2016 में राज्य सरकार द्वारा भोपाल में शिक्षा मंत्री विजय शाह द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय पुरस्कार 2019 का 2023 भोपाल में यात्रा वृतांत विद्या में उन्हें गरिमामय समारोह में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा एवं साहित्य अकादमी निदेशक डॉ. विकास दवे, एवं संस्कृति मंत्री द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। सुधा ने मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के आदेश शानुसार कटनी जिले का साहित्यिक इतिहास भी लिखकर साहित्य समाज की सेवा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *