वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद के सम्मेलन में नव मनोनीत अध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण -

सामाजिक सरोकार : अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद के सम्मेलन में नव मनोनीत अध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण

श्री त्रिवेदी में मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सुनील जोशी को बनाया उप प्रमुख

अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद में कार्यकारिणी सदस्यों को भी मिला स्थान

हरमुद्दा
अहमदाबाद /उज्जैन, 28 जनवरी। अखिल हिन्द त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद का बसंतवाड़ी अहमदाबाद में अखिल हिन्द त्रिवेदी मेवाड़ा परिषद के नवीन अध्यक्ष पं. जय प्रकाश पानेरी का कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा विकास परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सुनील जोशी को अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद का उप प्रमुख मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों को भी परिषद में स्थान मिला है।

पद ग्रहण समारोह में वरिष्ठ महामंत्री हर्षदराय पंड्या, मंत्री
चिराग त्रिवेदी, महिला मंडल प्रमुख भावना बेन मेहता मंचासीन थे।

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मप्र के यह थे समारोह में मौजूद

समारोह में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद म. प्र. के अध्यक्ष सुनील जोशी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ठाकुर,
वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं संस्थापक सदस्य परिषद विनोद जोशी, मार्गदर्शक प्रफुल्ल कुमार उपाध्याय, पियूष त्रिवेदी
श्री एकलिंगनाथ अतिथिगृह संचालक मंडल प्रमुख अजय शंकर जोशी, संचालक मंडल सचिव राजेश त्रिवेदी पद ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा विकास परिषद मध्य प्रदेश के पदाधिकारी श्री अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद अहमदाबाद के अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए

जोशी को बनाया उप प्रमुख तो तीन को लिया कार्यकारिणी में

अखिल हिंद त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण परिषद, अहमदाबाद में श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिला है। सुनील जोशी को उप प्रमुख मनोनीत किया है, वही विनोद जोशी, राजेश त्रिवेदी, प्रफुल्ल कुमार उपाध्याय को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश से जुड़े लोगों में हर्ष

इस पर त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश से जुड़े सदस्यों ने मनोनीत को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में इन सभी के मनोनीत  होने पर समाज में हर्ष है। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज रतलाम अध्यक्ष अनिल भट्ट, हरिओम जोशी, भारत किशोर त्रिवेदी, गिरीश चंद्र जोशी, सुरेशचंद्र जोशी, संतोष कुमार शर्मा, श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल शर्मा, भारतलाल जोशी, रामकृष्ण जोशी,कांतिलाल शर्मा, अजय मेहता, प्रदीप जोशी
श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज जावरा के अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी, संजय उपाध्याय, बड़नगर से गोविंद जोशी, उमाशंकर मेहता, इंदौर से राजेंद्र व्यास, पालिया से पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास,  इंद्रनारायण व्यास, प्रतापगढ़ राजस्थान से कांतिलाल त्रिवेदी, श्रीनिवास शर्मा, अरनोद से विकास त्रिवेदी मुलथान से ऋषिकांत जोशी, बाजना से दिनेश जोशी, महू से अरुण त्रिवेदी, भीलवाड़ा राजस्थान से विनोद पांडे, जयपुर से राकेश शर्मा, अहमदाबाद से भावना बेन मेहता,  सोनाली व्यास इंदौर, राजेश्वरी शर्मा रतलाम, कनकलता शर्मा धार, बिंदु लता त्रिवेदी, हेमलता व्यास बांसवाड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *