वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्रद्धांजलि : आवाज की दुनिया का बादशाह अमीन सयानी हुआ खामोश -

श्रद्धांजलि : आवाज की दुनिया का बादशाह अमीन सयानी हुआ खामोश

आवाज के जादूगर का 91 वर्ष की उम्र में निधन

22 फरवरी को होगा अंतिम संस्कार

ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई

हरमुद्दा
बुधवार 21 फरवरी । मनोरंजन की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है। रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर बेटे रजिल सयानी ने दी है।

अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं। अमीन सयानी को हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया।

22 फरवरी को होगा अंतिम संस्कार

अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल यानी 22 फरवरी को होगा, क्योंकि आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं। अमीन सयानी के अंतिम दर्शन को लेकर जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की जाएगी।

रेडियो की दुनिया के जादूगर थे अमीन सयानी

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिल में घर कर लेता था। अमीन सयानी रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था। उन्होंने यहां 10 सालों तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट किया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *