वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सेहत सरोकार : शासकीय जिला चिकित्सालय में दो वृद्ध महिलाओं के कुल्हे के जोड़ों की हुई जटिल सर्जरी -

सेहत सरोकार : शासकीय जिला चिकित्सालय में दो वृद्ध महिलाओं के कुल्हे के जोड़ों की हुई जटिल सर्जरी

दोनों वृद्धाओं की उम्र 80 साल से ऊपर

सर्जरी के बाद दोनों महिलाएं स्वस्थ

डॉ. भूरिया ने कई मरीजों को ऑपरेशन के बाद चलाकर भेजा घर

हरमुद्दा
रतलाम, 5 मार्च। शासकीय जिला चिकित्सालय रतलाम में दो वृद्ध महिला गीताबाई तथा जमना बाई के कूल्हे के जोड़ का सफल ऑपरेशन ट्रामा सेंटर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश भूरिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

उल्लेखनीय है कि दोनों वृद्धाओं की उम्र 80 साल से ऊपर है, वही एक महिला को 500 शुगर होने के बाद भी डॉक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए यह जटिल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के 24 घंटे बाद दोनों वृद्ध महिलाओं को डॉक्टर दिनेश भूरिया द्वारा वाॅकर के सहारे फिजियोथेरेपीस्ट मैडम की देखरेख में चलाया गया।

सर्जरी के बाद दोनों महिला मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन जटिल ऑपरेशन को करवाने में निश्चितना विशेषज्ञ डॉक्टर महेश मौर्य ने महिती भूमिका निभाई। गौरतलब है कि, डॉक्टर भूरिया द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में इसके पूर्व भी कई जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक कर मरीज को अपने पैरों पर चला कर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *