वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन की मौत, गांव में पसरा मातम -

दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन की मौत, गांव में पसरा मातम

1 min read

पिता, पुत्र और भतीजे की हुई मौत

महिला गंभीर रूप से घायल

वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे घर

पुलिस तलाश कर रही अज्ञात वाहन और चालक को

हरमुद्दा
निवाड़ी, 5 मार्च। निवाड़ी के पास बनगांय हाइवे पर हुए हादसे में पिता, पुत्र और भतीजे की मौत हो गई। हादसा साेमवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार सभी झांसी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात घर बनगाय लौट रहे थे। जैसे ही बनगाय पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया। हादसे में रामेश्वर यादव (45), उनका 13 साल के बेटे कृष्णा और भतीजे मंगल यादव ने मौके पर दम तोड़ दिया। रामेश्वर की पत्नी राजकुमारी के पैरों पर से वाहन गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के अंग भंग हो गए।

सभी को ले गए ओरछा स्वास्थ्य केंद्र

सूचना मिलने पर पहुंची ओरछा पुलिस ने सभी मृतकों को ओरछा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया गया और आगे की कार्यवाही शुरू की गई। घायल महिला को झांसी में इलाज के लिए भेजा गया है। इस घटना से ग्रामवासियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *