वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे लुटेरे डाकू भी आज मंत्री बनकर आप पर नाज कर रहे हैं, ऐसा आ गया कलयुग, देश के भ्रष्टाचारी भाजपा में, बाकी बचे जेल में -

लुटेरे डाकू भी आज मंत्री बनकर आप पर नाज कर रहे हैं, ऐसा आ गया कलयुग, देश के भ्रष्टाचारी भाजपा में, बाकी बचे जेल में

1 min read

कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने पत्रकारों से चर्चा में कहा

इस बार 400 तो क्या 200 सीटें मिलना भी मुश्किल भाजपा के लिए

मुख्यमंत्री के बयान से आदिवासियों की भावना आहत

चांदी में उछाल आने से आदिवासियों में विवाह पर असर

जोबट में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

हरमुद्दा
जोबट, 17 अप्रैल। देश में आज लुटेरे डाकू भी अपने आप पर नाज कर रहे हैं। वे मंत्री संत्री बन रहे हैं। ऐसा कलयुग आ गया है। भाजपा कहती है भ्रष्टाचार जीरो प्रतिशत हो गया है जबकि भ्रष्टाचारी भाजपा में है और जो बाकी बच हुए जेल में है। मंहगाई ने आदिवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। चांदी के भाव में आए उछलने आदिवासियों के वैवाहिक आयोजन पर असर डाला है। मुख्यमंत्री के बयान ने आदिवासियों की भावना को आहत किया है।

यह बात कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने पत्रकार वार्ता में कही। डॉक्टर भूरिया रतलाम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। डॉ. भूरिया ने कहा इनको संविधान बदलना है। इसलिए बार-बार बोल रहे है 400 पार, लेकिन इनको 200 सीटें भी मिलना मुश्किल है।

चांदी में उछाल का बोझ आदिवासियों पर

डॉ. भूरिया ने कहा कि चांदी के भाव 1 साल में 70000 से बढ़कर 84 हजार हो गए हैं। यह महंगाई आदिवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। उनके लिए वैवाहिक आयोजन करना कठिन हो रहा है। आदिवासी समाज में विवाह के लिए चांदी के आभूषण खरीदना जरूरी होता है और इसका बोझ आदिवासियों पर पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री के बयान से आदिवासियों की भावना हो रही आहत

डॉ. भूरिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे आदिवासियों की भावना आहत हो रही है। उन्होंने अलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जो लोग महुआ उपयोग करते हैं। जो लोग महुआ बीनते हैं, वह गए बीते होते हैं। मुख्यमंत्री के साथ मौजूद वन मंत्री नागर सिंह चौहान खड़े-खड़े हंस रहे थे। उन्हें आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए। महुआ से बनी शराब धार्मिक आयोजन में उपयोग में आई लाई जाती है। मुख्यमंत्री को महुआ और महुआ बीनने वालों से परहेज है, लेकिन शराब माफिया उनके साथ है। उनके रीति रिवाज पर पाबंदी लगाने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसा हम होने नहीं देंगे।

क्षेत्र में आतंक का माहौल

डॉ. भूरिया ने कहा कि वन मंत्री जी को बताना चाहिए कि अलीराजपुर में सबसे बड़े क्षेत्र में शराब माफिया, रेत माफिया, भू माफियाओं का कौन है। क्षेत्र में इनका बोलबाला है। हकीकत यही है कि आज क्षेत्र में इनके आतंक का माहौल है।

चोर के हाथ में चाबी देने का काम किया भाजपा सरकार ने

डॉ. भूरिया ने कहा कि भूमि अधिकरण कानून जो बनाया गया, उसमें सबसे बड़ा योगदान कांग्रेस पार्टी का रहा है। आदिवासियों को विस्थापित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, उसे हम सफल नहीं होने देंगे।आदिवासियों की जमीन को हम जाने नहीं देंगे। जिले में सबसे ज्यादा जंगल कटाई किसके द्वारा की गई है, वन मंत्री यह स्पष्ट रूप से बताएं। क्या इस कार्य में उनके परिवार के लोग शामिल नहीं है। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने नागर सिंह चौहान को वन मंत्री बनाकर चोर के हाथ में चाबी देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *