वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चुनावी हलचल : उम्मीदवार के जाने से कुछ नहीं होगा कार्यकर्ता और मतदाता कांग्रेस के साथ -

चुनावी हलचल : उम्मीदवार के जाने से कुछ नहीं होगा कार्यकर्ता और मतदाता कांग्रेस के साथ

1 min read

रतलाम झाबुआ सांसद सीट के कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया की विधायक पुत्र डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा

लोकसभा बीजेपी उम्मीदवार के वन मंत्री पति पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस अपनी घोषणा पर उतरेगी खरी

हरमुद्दा
रतलाम 29 अप्रैल। कांग्रेस की उम्मीदवारों के भाजपा में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। जो एक बार इधर उधर हो जाए, वह किसी के नहीं होते। कांग्रेस को उसके कार्यकर्ता और मतदाता पर पूरा विश्वास है। उम्मीदवार जा रहे हैं, उनके साथ कार्यकर्ता नहीं। कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ है। भाजपा ने जो वन मंत्री की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है वन मंत्री कई आरोपों में घिरे हुए हैं। वे महिलाओं का अपमान करते रहते हैं।

यह बात रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के विधायक पुत्र डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहीं। डॉक्टर भूरिया रतलाम में प्रेस वार्ता मौजूद थे। प्रेस वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा मौजूद थे। पत्रकार वार्ता की शुरुआत कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने की। प्रेस वार्ता में डॉक्टर भूरिया ने वन मंत्री की हकीकत के फोटो और वीडियो भी जारी किए।

डॉ. भूरिया के साथ प्रेस वार्ता में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी

भाजपा के हाथों में सुरक्षित नहीं सीट

भाजपा की उम्मीदवार के वन मंत्री पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए डॉक्टर भूरिया ने कहा कि उनके रिश्तेदार नाबालिग के आरोप में फंसे हुए हैं। जिस पर हमने एफआईआर करवाई। डॉक्टर भूरिया ने कहा कि वन मंत्री नागर सिंह चौहान की दबंगई क्षेत्र में जग जाहिर है। उनके आसपास बंदूक धारी रहते हैं।

वन मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ मौजूद सभी बंदूकधारी

उनको गनमैन की जरूरत नहीं क्योंकि वह खुद गण मैन है। यह बात उन्होंने खुद ने स्वीकार की है वन मंत्री ने पहले कांग्रेस महिला विधायक को निपटाने की बात भी कहीं। उनका शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है डोबलाझीरी गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम 12 फीसद रहा है। स्कूल में मक्का भरी हुई है।

12% परिणाम वाले चार्ट को दिखाते हुए डॉक्टर भूरिया

इस कारण रतलाम झाबुआ संसदीय सीट सुरक्षित हाथों में नहीं है। यह मतदाताओं को सोचना है, मतदान वाले दिन क्या करना है। वजह साफ है कि जो व्यक्ति नगर पालिका का चुनाव बार-बार हार रहा है, वहां पर कांग्रेस विजय होती रही है। ऐसे में उनकी पत्नी का चुनाव जितना मुश्किल है। वह बार-बार आदिवासी, राजपूत, दलित, पिछड़ा वर्ग का अपमान कर रहे हैं।

चोर के हाथ में दे दी चाबी

डॉ. भूरिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने चोर के हाथ में चाबी दे दी है। खास बात यह है कि वन मंत्री ने कठ्ठीवाड़ा का जंगल को साफ कर दिया है। इंदौर कांग्रेस उम्मीदवार बम के नामांकन वापसी पर डॉक्टर भूरिया ने कहा कि 17 साल पुराने मामले में 307 का प्रकरण दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। अब ऐसे में मजबूर उम्मीदवार जा रहे हैं। इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता और मतदाताओं पर पूरा-पूरा भरोसा कर रही है। मतदान के प्रतिशत कम होने पर डॉक्टर भूरिया ने कहा कि भाजपा के प्रति नाराजगी नजर आ रही है।

बढ़ रही भाजपा की अराजकता

भाजपा सरकार ने दो मुख्यमंत्री को जेल में भेज दिया है। भाजपाइयों की अराजकता इतनी बढ़ रही है कि वह संविधान में संशोधन करने की सोच रहे हैं। इसीलिए बार-बार 400 पार, 400 पार का राग अलाप रहे  हैं जबकि उनको 200 सीट मिलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

घोषणा पर कांग्रेस उतरेगी कांग्रेस खरा

डॉ. भूरिया ने कहा भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं मगर कांग्रेस अपने घोषणा पत्र पर खरा उतरेगी। बेरोजगार को 30 लाख नौकरियां दी जाएगी। लाड़ली बहनों को उनको पूरे पैसे दिए जाएंगे। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाएगा। 25 लाख रुपए तक का उपचार होगा। पलायन करने वालों को 10 लाख का बीमा दिया जाएगा। सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी देश में न्याय राज्य स्थापित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *