वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे तपिश ने बढ़ाई मुसीबत : सूरज के तल्ख़ तेवर कर रहे हैं हर आम और खास को परेशान -

तपिश ने बढ़ाई मुसीबत : सूरज के तल्ख़ तेवर कर रहे हैं हर आम और खास को परेशान

लगातार तीसरे दिन भी पारा 42 पार

रात में भी छूट रहे हैं पसीने

अभी से एसी भी कम देने लगे हैं ठंडक

हरमुद्दा
रतलाम 9 मई। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है क्योंकि 3 दिन से लगातार अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज हो रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।।इसी तरह रात का पारा भी बुधवार को पहली बार 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। लगातार सूरज के तल्ख तेवर हर आम और खास को परेशान किए हुए हैं रात में भी पसीने छूट रहे है वहीं एसी भी ठंडी हवा देने में गर्म हो रहे हैं।


40 से 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के बाद अब गर्म हवाओं की वजह से हवाएं झुलसने वाली हवाएं प्रतीत हो रही हैं वही सूरज दादा के आगमन के साथ ही सूरज की तेज किरणे तापमान को ऊपर उठाने में मददगार साबित हो रही हैं। बुधवार को आंचल में हुई बारिश के बाद ऐसा लग रहा था कि तापमान में गिरावट आएगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। बुधवार की तुलना में गुरुवार को तापमान और अधिक बढ़ गया। बुधवार को अधिक तक तापमान 42. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि मंगलवार को 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। तापमान लगातार 42 डिग्री के ऊपर चलने से जनजीवन थोड़ा प्रभावित हो रहा है गर्म हवा के चलते दोपहर में आवागमन कम हो रहा है। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार गुरुवार की रात का तापमान 25. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि बुधवार की शाम को रतलाम शहर सहित अंचल में बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुल गई। इसलिए 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।

चिपचिपाहट में बढ़ाई चिड़चिड़ाहट

गर्मी से बचाव के लिए आमजन भांति भांति  के जतन कर रहे हैं। शीतल पेय की चाह बढ़ने लगी है। बाजारों में सामाजिक संस्थाएं जल मंदिर के माध्यम से घूमते फिरते जल सेवा कर रही है। गर्मी से हो रही चिपचिपाहट से आमजन चिड़चिड़े नजर आ रहे हैं। मौसम कार्यालय से मिले जानकारी के अनुसार बताया कि गर्म हवाएं और बादलों का प्रभाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विकशॉप का सिस्टम कुछ आशिक प्रभाव दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *