वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : स्वर्ण जयंती स्नेह मिलन समारोह में हुई मित्रों की यादें ताजा -

सामाजिक सरोकार : स्वर्ण जयंती स्नेह मिलन समारोह में हुई मित्रों की यादें ताजा

1 min read

गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ आयोजन

मां सरस्वती  एवं पद्मश्री सम्मानित इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरुआत

मन की बात से ली प्रेरणा और साकार हुई कल्पना

इंजीनियर के एल कासोट के द्वारा लिखी गई पुस्तक  “ग्रहो का गणित”  पुस्तक का विमोचन

हरमुद्दा
जावरा/रतलाम, 23 मई। गोविंद राम तोदी शासकीय  पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा में पूर्व छात्र स्वर्ण जयंती स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मन की बात से प्रेरणा ली और साकार कल्पना साकार हुई। समारोह में मौजूद पूर्व विद्यार्थियों की यादें ताजा हो गई। इंजीनियर के एल कासोट के द्वारा लिखी गई पुस्तक ” ग्रहो का गणित ” पुस्तक का विमोचन किया गया। समारोह में मौजूद इंजीनियरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्य जी बी बामनकर, प्रभारी प्राचार्य इंदल सिंह, वरिष्ठ इंजीनियर सुरेंद्र कुमार पोखरना, एलएस तोमर, शैतान मल जैन, हीरालाल बलसोरा, मदन लाल पंचावत, नेमीचंद जैन, कांतिलाल टाक, अशोक नामदेव राणे, नरेंद्र सिंह यादव, बाबूलाल कदम, त्रिभुवन सिंह  नेगी, बी के भट्ट, पीयूष त्रिवेदी समिति अध्यक्ष, रमेश चंद्र शर्मा, वर्धमान जैन, सुमन सिंह चौहान एवं इंजीनियर समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा मां सरस्वती एवं पद्मश्री इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा की गई। सभी अतिथियों एवं कॉलेज से आए शिक्षकों का स्वागत समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किया गया।

मन की बात से ली प्रेरणा और सरकार हुई कल्पना

स्वागत भाषण देते हुए समिति सदस्य गोविंद काकानी ने बताया कि मन की बात से प्रेरणा लेकर पूर्व छात्र परिषद की कल्पना लेकर इंदौर के इंजीनियर पीयूष त्रिवेदी समिति अध्यक्ष, दिनेश चंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार व्यास, अनूप सक्सेना, मुनीश्वर सिंह ढाकरे, गोवर्धन लाल गुप्ता, प्रदीप कुमार मेहता ने इंदौर में बैठक कर कार्यक्रम की संरचना के लिए शुरुआत की। तत्पश्चात उसमें इंजीनियर  केएल टाक,  अनिल तिवारी, प्रमोद कुमार पाठक, सुरेश कुमार नाहटा, ओम प्रकाश पाटीदार, जगदीश जोशी, कमल चौरसिया, डी के मजावदिया, ओपी निंबे, देवी सिंह सावरे, प्रदीप शर्मा एवं गोविंद काकानी को सम्मिलित कर 22-23 मई 2024 को कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ।

स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

समिति द्वारा आयोजन में आए सभी इंजीनियर को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया। इंजीनियर के एल कासोट के द्वारा लिखी गई पुस्तक “ग्रहो का गणित” पुस्तक का विमोचन मंच द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में ज्योतिष शास्त्र की जानकारी से सदन को अवगत कराया।

दिवंगत को दी श्रद्धांजलि

समारोह में साथियों द्वारा गीत संगीत एवं मिमिक्री के माध्यम से स्वर्ण जयंती समारोह मे  शानदार प्रस्तुति देकर यादगार बना दिया। कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व दिवंगत प्रोफेसर एवं साथियों का स्मरण कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन इंजीनियर गोविंद काकानी और प्रदीप शर्मा ने किया। इंजीनियर अनूप सक्सेना ने आभार माना।

शिक्षा, संस्कार एवं समाज सेवा के विभिन्न विषयों पर चर्चा 

हम शिक्षा, संस्कार एवं समाज सेवा के विभिन्न विषयों पर चर्चा  कर रहे है, जिससे समाज और देश को हम मिलकर उन्नति के सहभागी बनेंगे। रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान और देहदान समाज और शिक्षा के लिए जरूरी है।  आज स्वर्ण जयंती स्नेह मिलन समारोह कल्पना साकार हुई।

गोविंद काकानी, समाजसेवी एवं पूर्व विद्यार्थी

राष्ट्रीय उत्थान के लिए आयोजन

सेवानिवृत्ति के पश्चात इंजीनियरों द्वारा राष्ट्रीय उत्थान में कार्य के लिए आज का यह आयोजन किया गया है। हम आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने ऐसा अनुरोध किया।

पीयूष त्रिवेदी, अध्यक्ष

गुरु शिष्य परंपरा की जीत का उदाहरण

यह एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। आज का कार्यक्रम इतिहास में गुरु शिष्य की परंपरा का यह जीत जागता उदाहरण है। सम्मानित करने के लिए प्रभारी प्राचार्य इंदल सिंह धन्यवाद के पात्र हैं।

जीबी बामनकर, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *