वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सूरज की तेजी : पारा लगातार 45 पार, 46 को छूने को बेकरार, गुरुवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज -

सूरज की तेजी : पारा लगातार 45 पार, 46 को छूने को बेकरार, गुरुवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

कामकाजी लोगों को हो रही खासी दिक्कत

सुबह से शुरू गर्मी का भीषण दौर देर शाम तक

पंखे कूलर साबित हो रहा है नाकाफी

गर्म पाने से ठंडा पानी भी हो रहा गरम

हरमुद्दा
रतलाम, 23 मई। गर्मी का हाल यह है कि शाम पांच बजे भी गर्म हवाएं चल रही हैं। लू से बचने के लिए हर कोई मुंह पर कपड़ा बांध घर से निकल रहे हैं। घरों में कूलर पंखे भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। सुबह शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर शाम देर रात तक जारी है। मजदूर और ऑटो गैरेज के कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। गाड़ी खोलने के लिए पाना पकड़ना भी मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो गया है जो अब 46 को छूने को बेकरार है।

रतलाम शहर में तेज गर्मी के साथ हीटवेव का दौर लगातार जारी है। लगातार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। सोमवार को 45.5 मंगलवार को 45.6 बुधवार को 45, गुरुवार को 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

असहनीय तपिश

असहनीय तपिश झेल रहे आम लोगों का कहना है कि लगता है तापमापी भी बिगड़ गया है। सही डिग्री सेल्सियस दर्ज नहीं हो रही हैं। तपन तो 46 से 47 डिग्री सेल्सियस की लग रही है मगर तापमापी 45 डिग्री पर ही अटका पड़ा है। जबकि पारा तो 46 पार हो गया हो ऐसा लगता है। लोगों का यह भी मानना है कि हो सकता है जहां पर तापमापी हो वहां पर हरियाली ज्यादा हो, इसलिए वह कम दर्ज कर रहा है। कामकाजी लोगों को भीषण गर्मी का दौरा काफी परेशान कर रहा है। खासकर मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूर, ऑटो गैरेज के कर्मचारी सहित अन्य सड़कों पर सामग्री बेचने वाले सभी परेशान हैं।

गर्म पाने से ठंडा पानी भी हो रहा गरम

ऑटो गैरेज के रुस्तम भाई, इसरार रहमानी ने बताया गाड़ी के नट बोल्ट खोलने का पाना पकड़ना भी मुश्किल हो रहा है। कई ऑटो गैरेज वाले अपने को पानी में रख रहे हैं ताकि वे ठंडा रहे, लेकिन पानों के कारण पानी भी गर्म होने लगा है।

सेहत के लिए बरतें एहतियात

मौसम केंद्र ने लोगों को आगाह किया है कि गर्मी अभी और बढ़ेगी। पारा अब  46 से 47 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। ऐसा होता है तो यह पूरे गर्मी के सीजन में शहर का अब तक का अधिकतम तापमान होगा। सेहत से सरोकार रखने वालों ने तमतमाती गर्मी में सभी को स्वास्थ्य को मद्देनजर एहतियात बरतने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पर सेहत पर ध्यान रखने के संदेश लगातार इष्ट मित्रों को दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *