वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे तमन्ना रह गई अधूरी : पार्वती करना चाहती थी दूसरा विवाह, मगर मिली मौत -

तमन्ना रह गई अधूरी : पार्वती करना चाहती थी दूसरा विवाह, मगर मिली मौत

1 min read

शादी करने में सहयोग करने वालों ने ही की ऐसी हरकत

पहले किया दोनों ने गैंगरेप

फिर मार कर फेंक दिया नदी में

दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

हरमुद्दा
रतलाम, 25 जून।  पति की मौत के बाद उस की तमन्ना थी कि वह दूसरी शादी करें। इस दिशा में उसने कदम उठाना भी शुरू कर दिया था। कुछ दोस्त उसे लड़का दिखाने के लिए ले गए मगर लड़कों की उम्र कम होने के कारण रिश्ता नहीं हो पाया। दोनों आरोपी के मन में कुछ ऐसा आया कि उन्होंने पहले महिला  को शराब पिलाई फिर गैंगरेप किया। विरोध के चलते मारपीट में हत्या कर दी गई और शव  को नदी में फेंक दिया। पुलिस के अथक प्रयास के बाद आखिरकार आरोपी हत्यारे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अंधे कत्ल का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिल गई।

पुलिस अधीक्षक पत्रकारों को जानकारी देते हुए

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में पत्रकारों को मामले के बारे में जानकारी दी।

मामला है कुछ ऐसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को मुकेश पिता गुलाबसिंह डामोर निवासी बोरपाडा थाना रावटी ने बताया  कि ग्राम सेलेजडामर मेरी ग्राम पंचायत में आता है करीबन 11  बजे सूचना मिली की माही नदी पुलिया के नीचे पानी में  किसी की लाश दिख रही है व पहचान में  नही आ रही है।  अज्ञात महिला की लाश होकर पुरी नग्न अवस्था है।  काला ब्लाउज पहने है तथा दोनो हाथ पीछे से ओंढने के गमछे से बंधे है।

अज्ञात महिला की शिनाख्त हुई पार्वती  के रूप में

मृतक पार्वती

सूचना पर  मर्ग क्रमांक 44/2024 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जाँच मे लिया गया, अज्ञात मृतिका की शिनाख्ती पार्वती  पिता थावरा कतिजा निवासी वालारुण्डी थाना शिवगढ के रूप में हुई।  मृतिका  का पी.एम. कराया गया।  अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका  के साथ मारपीट कर हत्या कर हाथ बांधकर नदी मे फेंक दिया।  जिस पर अपराध क्रमांक 305/2024 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आये तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376(डी),120- बी  भादवि इजाफा की गई।

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में लगी टीम

पुलिस अधीक्षक लोढ़ा ने बताया कि अंधे  कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए एएसपी राकेश खाखा  एवं एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। प्रकरण की विवेचना में सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियो के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

संदिग्ध व्यक्ति सुरेश (22) पिता बारजी देवदा निवासी गुन्दीनाका मानपुरा थाना बाजना एवं विदेश (20) पिता मांगु डिंडोर निवासी गुन्दीनाका मानपुरा थाना बाजना की तलाश की गई,  जो घटना दिनांक के बाद से गाँव से बाहर फरार थे। इनकी तलाश करने  पर मिले।  जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ की तो तोते की तरह सब कुछ उगल दिया। 

शादी के चक्कर में हुई थी हत्या

एसपी श्री लोढा ने बताया कि मृतका की आयु करीब 37 वर्ष की थी और उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी। उसके पांच बच्चे भी थे, लेकिन वह दोबारा शादी करना चाहती थी। दोनो आरोपी और मृतका मजदूरी करते थे। मजदूरी के लिए रतलाम आते थे। इसी दौरान उनमें परिचय हुआ और जब आरोपियों को मृतका के विवाह करने की इच्छा का पता चला तो उन्होने एक युवक से मृतका की शादी कराने की पेशकश की।

शादी के लिए लड़का दिखाने के लिए ले गए थे महिला को

घटना वाले दिन उक्त दोनों आरोपी मृतका को साथ लेकर गुन्दीनाका निवासी एक युवक के घर शादी की बात करने ले गए, लेकिन युवक की आयु करीब अठारह वर्ष की थी, जबकि मृतका की आयु 37 वर्ष थी। इसलिए युवक के परिजनों ने विवाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी  मृतका के साथ वहां से लौटने लगे। लौटते वक्त दोनों आरोपियों और मृतका ने शराब पी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगडा हो गया। झगडा होने के बाद आरोपियों ने मृतका के साथ बलात्कार किया। उसके साथ मारपीट की। इसी मारपीट में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद आरोपियों ने उसके हाथ पैर  बांध कर उसे नदी में फेंक दिया। आरोपी के बताएं स्थान से मृतिका के मोबाईल व कपडे  निकालकर जब्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *