वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उपलब्धि सरोकार : सीएम राइज रतलाम ने देश के लिए विश्व में लहराया परचम, विश्व के टॉप 3 स्कूलों में आया नाम, पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों -

उपलब्धि सरोकार : सीएम राइज रतलाम ने देश के लिए विश्व में लहराया परचम, विश्व के टॉप 3 स्कूलों में आया नाम, पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों

1 min read

जोश, जुनून, उत्साह के साथ जताई खुशी

कैबिनेट मंत्री, महापौर, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, उप प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी, अभिभावक जमकर थिरके

चेहरे हुए गुलाल से लाल, गरबा रास ने मचाया धमाल

कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के प्राचार्य और उप प्राचार्य का किया उपलब्धि पर अभिनंदन

अक्टूबर में होगी घोषणा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान की

हरमुद्दा
रतलाम, 19 सितंबर। गुरुवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में वाकई दैदीप्यमान नक्षत्र बनकर आया। रतलाम सीएम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने देश के लिए विश्व में अपना परचम लहराया है। विश्व के टॉप 3 स्कूलों में नाम आने के बाद स्कूल में जोश, जुनून और उत्साह के साथ खुशी को व्यक्त किया गया। तिरंगे लहरा रहे थे।

कैबिनेट मंत्री, महापौर, निगम अध्यक्ष, शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य, उप प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी अभिभावक सब के सब जमकर नाचे और गुलाल से रंगे चेहरों ने गरबा रास किया। महापौर ने गीत गाकर खुशी का इजहार किया।

विश्व स्तर की रतलाम को मिली उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने प्राचार्य संध्या वोरा एवं उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौड़ का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्तों क्योंकि अक्टूबर माह में विश्व स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान की घोषणा होगी।

टॉप 3 स्कूल की अवार्ड के साथ विद्यालय परिवार और अतिथि

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा पुरस्कार द “वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइज” जो कि विश्व की शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था “टी फोर एजुकेशन” द्वारा प्रदान किया जाता है,उसके इनोवेशन केटेगरी में मप्र के रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल को अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा वर्ल्ड टॉप 3 में चयन किया गया है। गुरुवार को इसकी घोषणा जूरी के विकास पोटो द्वारा की गई।

विकास पोटो घोषणा करते हुए

जटिल प्रक्रिया से चयनित

विश्व  भर के 100 देशों से हजारों आवेदन इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए प्राप्त होते है। यह पुरस्कार 5 केटेगरी कम्युनिटी कोलैबोरेशन, एनवायरमेंटल एक्शन ,इनोवेशन, ओवरकमिंग एडवर्सिटी, फॉर सर्पोटिंग हेल्दी लाइव्स के लिए दिए जाते हैं। वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइस 2024 की इनोवेशन कैटेगरी में रतलाम के सी एम राइज विनोबा स्कूल को ग्रेंज स्कूल यू.के. तथा स्टारफिश स्कूल थाईलेंड के साथ प्रथम तीन में एक जटिल प्रक्रिया द्वारा चयनित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री को जानकारी देते हुए उप प्राचार्य श्री राठौड़

सभी हो गए कुर्सी छोड़कर खड़े किया गरबा रास

जैसे ही घोषणा हुई, वैसे ही पूरा स्कूल खुशी से झूम उठा गुब्बारे फोड़कर का स्वागत किया गया। मंच पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित पूरा स्टाफ मौजूद था। सभी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। अभिभावक और विद्यार्थियों  के साथ अपार जोश जुनून और उत्साह के साथ गरबा रास किया। रंग गुलाल लगाई। गुब्बारे फोड़े गए। चारों ओर तिरंगे लहराते लगे। अतिथि भी हाथ में तरंगा लिए गीत गुनगुनाते हुए झूमते नाचते रहे। गरबा रास किया।

कैबिनेट मंत्री द्वारा वंदन अभिनंदन

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप सीएम राइज की प्राचार्य संध्या वोरा का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन करते हुए
कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप सीएम राइज के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौड़ का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन करते हुए
घोषणा के दौरान मौजूद विद्यार्थियों के अभिभावाक करतल ध्वनि से खुशी व्यक्त करते हुए

गरबा रास करते हुए विद्यार्थी, शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, अभिभावक

प्राचार्य संध्या वोरा फुदड़ी खेलते हुए
जिला शिक्षा अधिकारी, महापौर शिक्षा गरबा करते हुए

गणमान्यों ने की प्रशंसा

इस अवसर पर एमएसएमई केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने विद्यालय परिवार को बधाई दी तथा महापौर रतलाम प्रहलाद पटेल, नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा  डीईओ केसी शर्मा के साथ स्वयं भी जश्न में भागीदारी की। उनके साथ  स्टाफ, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों ने भी गरबा नृत्य और गीतों के माध्यम से जश्न मनाया।

सफलता को बताया प्रेरणादायी

विद्यालय की इस सफलता पर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता संचालक लोक शिक्षण डी एस कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा ने बधाई प्रेषित करते हुए भविष्य में इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *