वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उपलब्धि सरोकार : रतलाम का युवा विजय सोनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुमुर्मू के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित -

उपलब्धि सरोकार : रतलाम का युवा विजय सोनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुमुर्मू के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित

1 min read

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के हीरक जयंती दीक्षांत समारोह में हुए सम्मानित

रोबोटिक एवं एंबेडेड सिस्टम के स्नातकोत्तर की उपाधि में हासिल किए सर्वोच्च अंक

हरमुद्दा
रतलाम/इंदौर, 19 सितंबर।  इंदौर के देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के आडिटोरियम में विश्विद्यालय द्वारा आयोजित हीरक जयंती दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान रोबोटिक एवं एंबेडेड सिस्टम के स्नातकोत्तर की उपाधि में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि विजय सोनी  द्वारा रोबोटिक एवं  एंबेडेड सिस्टम के स्नातकोत्तर की उपाधि में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर देश की  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में  स्वर्ण पदक प्रदान किया। विजय सोनी  (नेक द्वारा A +ग्रेड प्रत्यायित) राजस्व कालोनी निवासी युवा विजय सोनी सुपुत्र नरेंद्र कुमार सोनी व नगर की अभिभाषक  सरोज सोनी, व मंजू सोनी के भतीजे हैं।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री थे मौजूद

आयोजन में प्रदेश राज्यपाल मंगू भाई पटेल की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अहिल्या विश्विद्यालय की कुलपति डॉ.  रेणु जैन सहित बड़ी संख्या में देश प्रदेश की ख्यातनाम हस्तियां उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *