वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : आईएमए रतलाम के सर्वसम्मति से हुए चुनाव, डॉ. गोपाल यादव अध्यक्ष एवं डॉ. अभिषेक अरोरा बने सचिव -

सामाजिक सरोकार : आईएमए रतलाम के सर्वसम्मति से हुए चुनाव, डॉ. गोपाल यादव अध्यक्ष एवं डॉ. अभिषेक अरोरा बने सचिव

1 min read

वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी का हुआ गठन

हरमुद्दा
रतलाम, 22 सितंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम इकाई की वर्ष 2024-25 के लिए कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. गोपाल यादव तथा सचिव पद पर डॉ. अभिषेक अरोरा को चुना गया।

वर्तमान अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर डॉ. चेतन खंडेलवाल व डॉ. भारत कुमरावत को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मनीष गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. चेतन पाटीदार, क्लीनिकल सेक्रेटरी डॉ. ध्रुवेंद्र पांडे को बनाया गया। कार्यकारिणी में स्टेट प्रतिनिधि के रूप में डॉ. एस एस गुप्ता, डॉ. देवेंद्र शाह एवं डॉ. के सी लिखार तथा केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. ए अवस्थी, डॉ. प्रदीप दुबे एवं डॉ. अरुण पुरोहित साथ ही महिला प्रेजेंटेटिव के रूप में डॉ. सोनी यादव एवं डॉ. श्रीमती एस के लिखार को मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम का संचालन वर्तमान सचिव डॉ. देवेंद्र चौहान ने किया। आभार वर्तमान अध्यक्ष डॉ.  चाहर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *