वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ी शिवेंद्र और प्रिंस ने जीते स्वर्ण पदक -

खेल सरोकार : रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ी शिवेंद्र और प्रिंस ने जीते स्वर्ण पदक

60 वीं मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित

5 अक्टूबर से नागपुर में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

हरमुद्दा
रतलाम, 23 सितंबर। रतलाम जिला एथेलेटिक्स एसोसिएशन के शिवेंद्र सिंह राठौर एवं प्रिंस परमार ने  मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर  एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते।

एसोसिएशन के सचिव अमानत खान ने हरमुद्दा को बताया कि इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सिंथेटिक ट्रेक पर 60 वी मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमे शिवेंद्र सिंह ने गोला  फेक प्रतियोगिता में 11,8 मीटर दूर गोला फेक कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।18 वर्ष  आयु वर्ग में प्रिंस परमार ने 7,22 मी दूर कूद कर लम्बीकूद में नया कीर्तिमान बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि  पर रतलाम जिला एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के कोषाध्यक्ष श्रवण यादव, संयुक्त सचिव इकरार खान,पूरब परवार आदि ने हर्ष व्यक्त किया। ये खिलाड़ी 5 अक्टूबर से नागपुर में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *