वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धर्म संस्कृति : सर्वपितृ दर्श अमावस्या पर होगा निशुल्क सामूहिक श्राद्ध कर्म -

धर्म संस्कृति : सर्वपितृ दर्श अमावस्या पर होगा निशुल्क सामूहिक श्राद्ध कर्म

1 min read

घर-घर जाकर आमंत्रण देने की हुई शुरुआत

आयोजन में शामिल होने के लिए पंजीयन अनिवार्य

श्राद्ध कर्ताओं के लिए होगी भोजन प्रसादी की व्यवस्था

हरमुद्दा
रतलाम, 23 सितम्बर। रतलाम में सर्वपितृ दर्श अमावस्या पर विशाल सामूहिक श्राद्ध कर्म का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है। संतश्री वाटिका, चंपाविहार, सागोद रोड पर बुधवार, 2 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सामूहिक श्राद्ध कर्म विद्धान एवं संयमी ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में विधिविधान से आयोजित होगा। इसके लिए नागरिकों को घर घर जाकर आमन्त्रण देने की शुरुआत डोंगरे नगर,शुभम श्री एवं बापू आशाराम नगर से की गई।

इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजक – श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ. महिला उत्थान मंडल एवं मांगल्य मंदिर धर्मक्षेत्र ने बताया कि श्राद्ध कर्म में लगने वाली आवश्यक सामग्री कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। श्राद्ध कर्ता अपने साथ धोती, गमछा व धामा (परात) लाएं । इस आयोजन में शामिल होने के लिए पंजीयन (प्री रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य है। सभी श्राद्ध कर्ताओ के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर  9826339999, 9144665864 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *