वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उपलब्धि सरोकार : रतलाम की जवाहर व्यायाम शाला के खिलाड़ी सऊदी अरब के रियाद में करेंगे प्राचीन मलखंब कला का प्रदर्शन -

उपलब्धि सरोकार : रतलाम की जवाहर व्यायाम शाला के खिलाड़ी सऊदी अरब के रियाद में करेंगे प्राचीन मलखंब कला का प्रदर्शन

1 min read

रियाद सीज़न 2024 में भारत सहित दुनिया के कई देशों के कलाकार होंगे शामिल

10 दिवसीय इंडिया वीक में भारत से कई सेलेब्रिटीज़ भी होंगे हिस्सा

10 अक्टूबर को इंदौर से दिल्ली और दिल्ली से रियाद पहुंचेंगे रतलाम के मलखंब के महिला पुरुष खिलाड़ी

जवाहर व्यायाम शाला पर हुआ स्वागत समारोह श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं

हरमुद्दा
रतलाम, 9 अक्टूबर। जवाहर मलखंब के खिलाड़ी सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 13 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अल सऊदी पार्क रियाद सीज़न 2024 इंडिया वीक में रतलाम के खिलाड़ी प्राचीन भारतीय मलखंब कला का प्रदर्शन करेंगे। एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी 10 अक्टूबर को इंदौर से दिल्ली और दिल्ली से वायुयान द्वारा रियाद पहुंचेंगे। बुधवार को सभी खिलाड़ियों को जवाहर व्यायाम शाला परिसर में सम्मानित कर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई।

बुधवार को श्रम शिविर जवाहर व्यायाम शाला पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों समक्ष व्यायाम शाला के वैभव जाट की विशेष मौजूदगी में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

व्यायाम शाला के जिम्मेदार पदाधिकारी

मलखंब खिलाड़ियों का सम्मान वैभव जाट, अमन जाट, राजीव रावत, ईश्वर बाबा, धन्ना उस्ताद, अश्विनी शर्मा, हितेश चव्हाण सहित अन्य ने पुष्पहार से स्वागत सम्मानकर बधाई और शुभकामना दी। सम्मान समारोह का संचालन व्यायाम शाला के सचिव राजीव रावत ने किया।

खिलाड़ियों में काफी जोश जुनून और उत्साह

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए मलखंब कलाकारों

पत्रकारों से चर्चा में मलखंब कलाकारों ने बताया कि यह चयन इंडिया कल्चरल सर्च एक्टिविटी के आधार पर किया गया है। सोशल मीडिया पर रियाद सरकार द्वारा सर्च किया गया। वैसे तो भारत से चार-पांच ग्रुप का प्रारंभिक रूप में चयन किया गया था। तत्पश्चात केवल जवाहर व्यायाम शाला रतलाम ग्रुप का चयन रियाद 2024 के लिए किया गया है। चयन होने पर खिलाड़ियों में काफी जोश, जुनून और उत्साह है। आवागमन का पूरा खर्च रियाद सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा। करीब 15 दिन का यह दौरा रहेगा। इसके पश्चात मलखंब का दल नवंबर में दुबई भी जाएगा।

दुनिया भर के लोग एक दूसरे की कला संस्कृति से होते हैं रूबरू

सऊदी अरब सरकार द्वारा आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होने वाले सबसे बड़े कल्चरल एक्सचेंज इवेंट्स में से एक है। जिसमें विश्व भर के कई देश अपनी अपनी संस्कृति एवं कलाओं का आदान-प्रदान करते हैं।  भारत के अलावा फिलिपींस, पाकिस्तान, सूडान, जॉर्डन, यमन, बांग्लादेश एवं कई अन्य देश भी इस आयोजन में भाग लेंगे। भारत के प्रसिद्ध संगीतकार हिमेश रेशमिया, शाइली कांबले, क्रिकेटर श्रीसंत सहित कई बड़े कलाकार भी मुख्य रूप से आयोजन में उपस्थित रहेंगे।

यह सभी करेंगे मलखंब कला का प्रदर्शन

पुष्पमाला पहने हुए मलखंब खिलाड़ी

जवाहर मलखंब ग्रुप की ओर से टीम लीडर जितेंद्र सिंह राणावत, अर्जुन सिसोदिया, अमन सिंह सिसोदिया, योगेश पाल, यज्ञेश व्यास, राहुल पांचाल, अजय वकतारिया, डिम्पल शर्मा, एकता सोलंकी, रैना शर्मा, श्रद्धा जाधव, योगिता डोडिया, उमा सोलंकी, किरण मीणा रियाद सीजन 2024 के लिए 10 अक्टूबर को सुबह इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, वही 10 अक्टूबर को ही दिल्ली से रियाद पहुचेंगे।

दुनिया भर में मिलेगी पहचान भारतीय मलखंब कला को

मलखम्ब भारत की प्राचीन परंपरा है और सऊदी अरब में पहली बार वहां के लोग मलखंब से परिचित होंगे। यह
कार्यक्रम विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम शामिल होता है। इतने बड़े आयोजन में 10 दिनों तक भारतीय मलखंब कला की दुनियाभर की जनता के बीच एक नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *