हादसा : निर्माणाधीन सिनेमा घर की छत की सेंटिंग भर भराकर गिरी, मजदूरों की मौत, कई मजदूर घायल

सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

मजदूरों को मलबे से निकाल कर भेजा अस्पताल

हरमुद्दा
झाबुआ, 23 मार्च। जिले के पेटलावाद में थांदला रोड पर निर्माणाधीन सिनेमा हॉल की छत सेंटिग गिर गई।  रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।प्रारंभिक रूप से इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई। मलबे में दबे मजदूरों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद से सिनेमाघर मालिक फरार है।

झाबुआ जिले के पेटलावद में थांदला रोड पर पेट्रोल पंप के पास नागेंद्र बैरागी के सिनेमा घर का निर्माण चल रहा है। रविवार को दोपहर में सिनेमाघर की छत की सेंटिंग अचानक भर भरा कर गिर गई। कार्य करने वाले कई मजदूर सेंटिंग के समान में दब गए।

पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर

हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन,  पुलिस प्रशासन और नगर पालिका  के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जैसे-जैसे  घायल मजदूर निकाले जा रहे हैं, वैसे वैसे उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है।  जिन दो मजदूरों की मौत हुई है, उनमें एक का नाम प्रकाश प्रजापति (45) है। दूसरे की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल है जिनका पेटलावद में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद से सिनेमा घर मालिक बैरागी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *