सामाजिक सरोकार : जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल के पदाधिकारी हुए मनोनीत

⚫ वंदना अध्यक्ष और पदमा बनी सचिव
⚫ महिला विकास के लिए होंगे नए-नए कार्यक्रम : वंदना मजावदिया
हरमुद्दा
रतलाम, 24 मार्च। जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल के चुनाव त्रिपोलिया गेट स्थित रणछोड़राय मन्दिर में सर्वानुमति से सम्पन्न हुए। अध्यक्ष वन्दना मजावदिया व सचिव पदमा पोरवाल को मनोनीत किया गया।

समाज के पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने बताया कि इस दौरान कार्यकारिणी गठित की गई। उपाध्यक्ष अर्चना पोरवाल, सह सचिव मनीषा गुप्ता, कोषाध्यक्ष राधा मजावदिया को मनोनीत किया गया।
महिला विकास के लिए होंगे नए-नए कार्यक्रम
मनोनीत अध्यक्ष वंदना मजावदिया ने कहा कि समाज की महिलाओं के विकास के लिए नए-नए कार्यक्रम किए जाएंगे। नई कार्यकारिणी का समाज की महिलाओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर पोरवाल महिला मण्डल की सभी सदस्याएं उपस्थित थी।