वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे जीजाबाई ने बनाया छत्रपति शिवाजी महाराज को यौद्धा : बादल -

जीजाबाई ने बनाया छत्रपति शिवाजी महाराज को यौद्धा : बादल

🔳 मराठा समाज द्वारा जीजाबाई का जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से

हरमुद्दा
शाजापुर, 12 जनवरी। स्थानीय दुपाड़ा मार्ग स्थित श्री मल्हार मंदिर में रविवार को शिवाजी महाराज की मां जीजा माता का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र क्षत्रिय मराठा समाज व समाज अध्यक्ष योगेश बांदल थे। प्रारंभ में अतिथि के साथ पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया।

शिवाजी मुगल साम्राज्य के खिलाफ मजबूती से लडे़

श्री बादल ने कहा कि राजमाता जीजाबाई महान मराठा शासक और यौद्धा शिवाजी की माताजी थी। शिवाजी मुगल साम्राज्य के खिलाफ मजबूती से लडे़ और हिन्दी स्वराज की स्थापना की। जीजाबाई का जन्म 1594 में महाराष्ट्र के एक गांव सिंधखेड़ा में हुआ था।

जीजाबाई थी खुद एक यौद्धा और प्रशासक

जीजाबाई का सपना उस समय पूरा हुआ, जब उनकी आंखों के सामने उनके बेटे का राज्याभिषेक समारोह सम्पन्न हुआ। 1674 में शिवाजी का राज्य अभिषेक हुआ और वह मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले महाप्रतापी राजा बन गए। जीजाबाई को एक प्रभावी और प्रतिबद्ध महिला के तौर पर जाना जाता है। जिसके लिए आत्मसम्मान और उनके मूल्य सर्वोपरि है। अपनी दूरदर्शिता के लिए प्रसिद्ध जीजाबाई खुद एक यौद्धा और प्रशासक थी।

गुणों का किया संचार शिवाजी में

उन्होंने बढ़ते शिवाजी में अपने गुणों का संचार किया। शिवाजी भी अपनी सभी सफलताओं का श्रेय अपनी मां का देते थे।

नगर एवं जिलाध्यक्ष नियुक्त बादल

मराठा समाज मप्र भोपाल द्वारा श्री बांदल को शाजापुर नगर एवं जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश क्षत्रिय मराठा समाज मनोनीत किया गया।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में संरक्षक भालचंद्र राव देवकर (बाबा साहब), विजयराव चव्हाण, विजयराव बादल, कोषाध्यक्ष कृष्णराव वाघ, सचिव दिलीप राव वाइस्कर, कमल वाईस्कर, विक्रम पंवार, प्रकाश भिलाला, हीरालालजी, मधुर बादल, मुकेश बादल, लवेश राव बादल, मनोज हांडे, राजेंद्र राव पंवार, महिला मंडल में श्रीमती कल्पना वाईस्कर, प्रीति बादल, पिंकी बादल, वंदना वाइस्कर, साधना वाईस्कर आदि समाजजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *