वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रचनाकार विनीता एवं सत्यांश ओझा को मिला इंदौर में काव्य क्रांति सम्मान -

रचनाकार विनीता एवं सत्यांश ओझा को मिला इंदौर में काव्य क्रांति सम्मान

🔳 100 से अधिक रचनाकार को मिला रजत पदक
हरमुद्दा
रतलाम, 13 जनवरी। साहित्य सागर संस्था इंदौर द्वारा आयोजित किए गए नशा मुक्ति अभियान महोत्सव के अंतर्गत रतलाम के रचनाकार विनीता ओझा एवं सत्य साईं इंस्टिट्यूट के छात्र सत्यांश ओझा को वर्ष 2019 20 के ‘काव्य क्रांति’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

IMG_20200113_214756

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सरोज कुमार थे। विशेष अतिथि देवपुत्र पत्रिका के संपादक कृष्ण कुमार अष्ठाना, सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा, साहित्यकार यशवंत भंडारी थे। अध्यक्षता पूर्व कुलपति आचार्य मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी ने की।

नशा मुक्ति सागर का हुआ विमोचन

IMG_20200113_214815

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा काव्य कृति ‘नशा मुक्ति सागर’ का विमोचन किया गया। प्रदेश के 100 से अधिक रचनाकारों को रजत पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत शर्मा ने किया। आभार रमेश प्रसाद शर्मा ने माना।

रचनाकारों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त

रचनाकारों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा, डीपीसी अमर कुमार वरधानी प्राचार्य आशा श्रीवास्तव, एसएसआईटी के विम्पी छाबड़ा, विक्की छाबड़ा, डॉ. विजय कुशवाह, डॉ. शरद शर्मा, संजय शर्मा, आशीष कुमावत, वर्षा मजादे, अर्पिता उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed