वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, होश में आओ, होश में आओ मुख्यमंत्री होश में आओ -

मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, होश में आओ, होश में आओ मुख्यमंत्री होश में आओ

1 min read

🔳 भाजपा ने कलेक्टोरेट का घेराव कर लगाए नारे

🔳 कांग्रेसी ने दिखाए सांसद को काले झंडे

हरमुद्दा
रतलाम, 24 जनवरी। मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, मुर्दाबाद। होश में आओ, होश में आओ मुख्यमंत्री होश में आओ। नहीं चलेगी, नहीं चलेगी मुख्यमंत्री की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है। नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, मुख्यमंत्री की तानाशाही नहीं चलेगी। अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो। वंदे मातरम। भारत माता की जय।

ऐसे गगनभेदी नारे शुक्रवार को कलेक्टोरेट के घेराव के दौरान लगाए। नारे भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल, भाजपा नेत्री मनीषा शर्मा, अनीता कटारिया, सीमा टाक सहित अन्य भाजपा के महिला, पुरुष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व युवाओं ने लगाएं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 24 जनवरी को भाजपा द्वारा कलेक्टोरेट का एक साथ घेराव किया गया।

भाजपा के झंडे लेकर की गई नारेबाजी सड़क पर

इसी तारतम्य में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट पर घेराव करने के लिए रतलाम इंदौर रोड पर नारेबाजी कर नेताओं ने सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध कर माफियाओं के नाम पर आम जनता को परेशान करने के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रखी थी।

IMG_20200124_160004

काले झंडे लेकर दौड़े सांसद के वाहन के साथ

IMG_20200124_160700

 

इंदौर रतलाम मार्ग स्थित कलेक्टोरेट के घेराव स्थल पर जब सांसद जीएस डामोर एवं शहर विधायक चैतन्य कश्यप का वाहन रतलाम इंदौर मार्ग से निकाल कर घेराव स्थल पर घूम कर आया, तब कांग्रेसियों ने सांसद को काले झंडे दिखाए। एक वाहन सांसद की गाड़ी के साथ साथ काला झंडा लहराते हुए ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, वही दो व्यक्ति हाथों में काले झंडा लेकर गाड़ी के साथ-साथ दौड़े भी।

बनी यातायात जाम की स्थिति

कलेक्टोरेट घेराव के दौरान इंदौर रतलाम मार्ग पर जहां प्रदर्शन चल रहा था वही रतलाम इंदौर मार्ग पर यातायात कई बार जाम हुआ प्रदर्शन में शामिल अधिकांश लोगों के वाहन रतलाम इंदौर मार्ग पर ही खड़े खड़े किए गए थे इस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *