वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बालिकाओं ने कल्पना के चित्रों से दिया स्वच्छता का संदेश, पुरस्कार मिला केश -

बालिकाओं ने कल्पना के चित्रों से दिया स्वच्छता का संदेश, पुरस्कार मिला केश

1 min read

🔳 स्वच्छ भारत मिशन के तहत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

🔳 पावनी मजावदिया व पूजा मालपानी रही अव्वल

🔳 16 कलाकारों ने चंद घंटों में किया दीवार पर चित्रण

हरमुद्दा
रतलाम 25 जनवरी। नगर निगम के बैनर तले स्वच्छता मिशन के तहत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जेल रोड पर शनिवार को किया गया। देखते ही देखते कलाकारों ने कल्पना के चित्रों से दीवार पर स्वच्छता के संदेश दिए। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर शहर के प्रति जागरूकता का परिचय देते हुए हिस्सेदारी का निर्वाहन किया। प्रतियोगिता में पावनी मजावदिया और पूजा मालपानी अव्वल रही।

नगर निगम उपायुक्त एवं सहायक कलेक्टर तपस्या परिहार की मौजूदगी में कलाकारों ने दोपहर 1:00 बजे बाद जेल रोड की दीवार पर अपनी कल्पना के चित्रों को उकेरना शुरू किया। सौम्यता चौहान ने एक डेढ़ घंटे में ही चित्र बना दिए। पावनी और पूजा 4:30 बजे तक चित्रों को अंतिम रूप देती रही। वही सेंट जोसेफ कन्वेंट स्कूल की छात्रा तितिक्षा सैनी, वंश व महेश ने दूसरी दीवार पर भी चित्र बनाना शुरू कर दिया

यह हुए शामिल

प्रतियोगिता में केया पोखरना, कृति पालीवाल, लखन सांखला, मुस्कान खान, यशिका टाक, केंद्रीय विद्यालय की छात्रा बहने इशिका राठौर व तनिष्का राठौर, मनीष पांचाल, नंदकिशोर भाटी, अक्षय पालीवाल, विकास सिंह मरकाम, सुल्तान किरमानी ने हिस्सा लिया।

शाबाशी देते हुए कहा वेरी नाइस

IMG_20200125_211457

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम उपायुक्त तपस्या परिहार मौजूद थीं। निर्णायकद्वय ने कलाकारों से जानकारी ली और चित्रों को गौर से देखा। शाबाशी देते हुए कहा वेरी नाइस।

यह रहे सक्रिय

आयोजन स्थल पर नगर निगम के कैलाश गहलोत, विकास सोलंकी, मनीष तिवारी, प्रवीण तिवारी, संजय बागोरा, बशारत अली आदि सक्रिय रहे।

दिए प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार

IMG_20200125_205633

कार्यक्रम में कलेक्टर चौहान, उपायुक्त परिहार व नगर निगम आयुक्त एसके सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम 5 हजार रुपए का पुरस्कार पावनी मजावदिया तथा पूजा मालपानी को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस दौरान सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास भी मौजूद थे

IMG_20200125_212742

 

द्वितीय पुरस्कार तितिक्षा, वंश तथा महेश को संयुक्त रूप से 3 हजार रुपए का प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार नंदकिशोर भाटी को 2 हजार रुपए का दिया गया।

दिए चार विशेष पुरस्कार

IMG_20200125_212524

बालिकाओं को प्रोत्साहित करने की भावना रखने वाली कलेक्टर ने प्रतियोगिता में 1-1 हजार रुपए के चार विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विशेष पुरस्कार सौम्यता चौहान, कृति पालीवाल, केया पोखरना, इशिका राठौर, तनिष्का राठौर तथा यशिका टाक को प्रदान किया गया।

IMG_20200125_212431

इन्हें दिए प्रमाण पत्र

स्वच्छ भारत मिशन वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागी सुल्तान किरमानी, विकाससिंह मरकाम, अक्षय पालीवाल, मनीष पांचाल, मीतेश चोपड़ा, मुस्कान खान, लखन सांखला को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *