वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पद्मश्री डॉ जोशी के कार्यों से औरों को भी प्रेरणा लेना चाहिए : कलेक्टर -

पद्मश्री डॉ जोशी के कार्यों से औरों को भी प्रेरणा लेना चाहिए : कलेक्टर

🔳 कलेक्टर ने मुलाकात कर शुभेच्छा व्यक्त की

हरमुद्दा
रतलाम 28 जनवरी। पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित डॉ. लीला जोशी से कलेक्टर रुचिका चौहान ने मुलाकात कर कहा कि आपके कार्यों से औरों को भी प्रेरणा लेना चाहिए। ऐसे अनुकरणीय कार्य करने के लिए संकल्पित होना बेहद जरूरी है, तभी सफलता मिलती है। ऐसे अनुकरणीय कार्य भी बिरले व्यक्तित्व ही कर सकते हैं।

IMG_20200128_213212

मंगलवार शाम को डॉक्टर जोशी के निवास सुयोग परिसर कलेक्टर पहुंची और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभेच्छा व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि यह रतलाम के लिए गौरव और हर्ष की बात है। आमजन के लिए आपके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का सम्मान शासन ने
किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *